{"_id":"681eda0d3e39d8b679001d7c","slug":"woman-arrived-with-the-police-to-stop-her-husband-wedding-bride-and-groom-absconded-in-bareilly-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: जयमाल के दौरान हुआ कुछ ऐसा... फेरों से पहले ही दूल्हा-दुल्हन फरार, बराती-घराती सब हैरान
Sat, 10 May 2025 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 10 May 2025 05:22 PM IST
सार
पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए विवाहिता पुलिस के साथ पहुंची तो मंडप में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दूल्हा और दुल्हन दोनों भाग गए, लेकिन आरोपी के पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
दूल्हा-दूल्हन
- फोटो : पीड़ित महिला
विस्तार
पति की दूसरी शादी रुकवाने के लिए एक महिला जयमाला के वक्त पुलिस लेकर पहुंची तो बराती और घराती दंग रह गए। शादी समारोह में हंगामा हो गया। इस बीच मौका देखकर दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर वहां से खिसक गया। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। देर रात तक पंचायत होती रही।
विज्ञापन
Trending Videos
जानकारी के मुताबिक देहरादून के थाना कैंट क्षेत्र में गढ़ी की निवासी महिला ने बरेली आकर एसएसपी अनुराग आर्य को बताया कि उसकी शादी 2018 में 19 अप्रैल को शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहसोई निवासी युवक के साथ हुई थी। अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इस पर पीड़िता ने नौ मई 2025 को देहरादून में पति व ससुरालवालों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। उसके पति ने तलाक के लिए मुकदमा डाला, लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया।
यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान तनाव: LoC के बाद अब नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स, यलो अलर्ट का रिहर्सल
यह भी पढ़ें- भारत-पाकिस्तान तनाव: LoC के बाद अब नेपाल सीमा पर अलर्ट, भेजी गई अतिरिक्त फोर्स, यलो अलर्ट का रिहर्सल
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले बहेड़ी में होनी थी शादी
महिला ने बताया कि उसके पति ने थाना बहेड़ी क्षेत्र की एक युवती के साथ शादी तय कर ली है। दोनों की शादी नौ मई को बहेड़ी के एक होटल में होनी थी। इसके बाद एसएसपी ने शीशगढ़ थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस आने की भनक लगी तो महिला के पति ने बहेड़ी की बजाय उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक बरातघर बुक कर लिया। लेकिन महिला ने उक्त बरातघर का पता लगा लिया।

शुक्रवार रात बरातघर में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान महिला शीशगढ़ थाना पुलिस के साथ वहां पहुंच गई। उसे देखकर दूल्हा बने पति के होश उड़ गए। बराती और घराती भी हैरान रह गए। महिला ने बताया कि आरोपी पति का बड़ा भाई भी अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दो साल पहले दूसरी शादी कर चुका है। खबर लिखे जाने तक महिला अपने परिजनों के साथ वहीं मौजूद थी।