फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fake Aadhaar center busted accused arrested in Aliganj Bareilly

Bareilly News: अब अलीगंज में पकड़ा गया फर्जी आधार केंद्र, संचालक गिरफ्तार; बरामद हुआ ये सामान

Fri, 06 Jun 2025 11:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

बरेली के अब अलीगंज क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपी पकड़ा गया है। पुलिस, एसओजी और मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने आधार केंद्र पर छापा मारा, जहां से काफी सामान बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
fake Aadhaar center busted accused arrested in Aliganj Bareilly
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में फर्जी आधार केंद्र पकड़े जाने का सिलसिला जारी है। अब अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव गैनी में कई साल से फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने वाले युवक को एसओजी, मिलिट्री इंटेलिजेंस व थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके यहां से काफी सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन

 
थाना प्रभारी राजितराम ने बताया कि संयुक्त टीम ने दबिश दी तो गैनी निवासी देवेश पाठक अपनी दुकान पर फर्जी दस्तावेज बनाते मिला। पुलिस को उसके पास से चार लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक आई स्कैनर, एक फिंगर स्कैनर, दो फोटो स्कैनर, शर्मा पीसीओ के नाम की चार मोहरें, एक मोबाइल फोन, टैबलेट, छह सिम मिले।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जनसेवा केंद्र में फर्जीवाड़ा: आधार कार्ड से लेकर मार्कशीट तक बनाई जाती थी फर्जी, बरेली में गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सामान भी हुआ बरामद 
एक पेन ड्राइव, दो डोंगल, दो लैपटॉप चार्जर, एक कीबोर्ड, 14 वोटर कार्ड, चार आधार  कार्ड, एक बैंक पासबुक, 10 राशन कार्ड, एक जीपीएस, चार यूएसबी हब, 47 जन्म प्रमाणपत्र, आठ जाति प्रमाणपत्र, तीन मूल निवास प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं।

पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पूछताछ में देवेश पाठक ने पुलिस को बताया कि वह कई साल से लोगों के फर्जी कागजात तैयार करता है।

सीबीगंज और भोजीपुरा में भी हो चुकी कार्रवाई
जिले में फर्जी आधार कार्ड व अन्य प्रमाणपत्र बनाने का धंधा बदस्तूर जारी है। पंद्रह दिन के अंदर सीबीगंज, भोजीपुरा के बाद अब अलीगंज में यह तीसरी कार्रवाई  की गई है। बताते हैं कि संबंधित चौकी व थाना स्तर से जानकारी  के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed