फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Failing in the typing test thrice, Rehan became a Class IV employee from a junior clerk.

Bareilly News: तीन बार टंकण परीक्षा में फेल, कनिष्ठ लिपिक से चतुर्थ श्रेणी कर्मी बने रेहान

Fri, 18 Sep 2026 03:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 03:23 AM IST
विज्ञापन
Failing in the typing test thrice, Rehan became a Class IV employee from a junior clerk.
बरेली। मृतक आश्रित कोटे से कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात रेहान खान को क्रमितक तीन बार हिंदी टंकण परीक्षा में फेल होने पर डीएम अविनाश सिंह ने पदावनत कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बना दिया है। चार अन्य कर्मचारियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय दिया।
विज्ञापन

रेहान खान की पांच जुलाई 2021 को तहसील मीरगंज में कनिष्ठ लिपिक के पद पर मृतक आश्रित के रूप में नियुक्ति हुई थी। पद के लिए निर्धारित हिंदी टंकण परीक्षा में वह क्रमवार पहली बार 25 सितंबर 2023, 21 जून 2024, आठ सितंबर 2026 को शामिल हुए थे। इस बार भी परीक्षा में फेल हो गए। तीन बार में टंकण परीक्षा पास नहीं करने पर शासनादेश के प्रावधानों के तहत जिलाधिकारी ने कनिष्ठ लिपिक पद से हटाकर चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्त करने का आदेश दिया है। साथ ही, जिलाधिकारी संबंधित रिपोर्ट शासन को भी भेजेंगे।
विज्ञापन

साथ ही, जिले में अन्य मृतक आश्रित कर्मियों के टंकण परीक्षा में फेल होने के मामलों में प्रशासन ने अतिरिक्त मौका दिया है। राहुल कुमार और लक्ष्मी सक्सेना को हिंदी टंकण परीक्षा के लिए तीसरा और अंतिम अवसर दिया गया है। कंचित चौधरी, नेहा जोशी को दूसरा मौका देकर तैयारी के लिए दो माह का समय दिया है। जिलाधिकारी ने कहा कि शासनादेश के तहत तीन मौके मिलने पर भी सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed