फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Facilities reduced in PHC, patients decreased in Arogya Mela

Bareilly News: पीएचसी में सुविधाएं हुईं कम, आरोग्य मेले में घट गए मरीज

Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Facilities reduced in PHC, patients decreased in Arogya Mela
मझगवां सीएचसी  के बड़ागांव अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोगियों को देखते
फतेहगंज पूर्वी/बहेड़ी/आंवला/क्योलड़िया। रविवार को जगह-जगह पीएचसी समेत कई स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधाओं का अभाव रहा। इस बीच इन केंद्रों पर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में कम रही। इधर, चिकित्सकों ने कहा कि ठंड की वजह से मरीज कम आ रहे हैं।
विज्ञापन


फतेहगंज पूर्वी के स्वास्थ्य केंद्र पर लगे आरोग्य मेले में करीब 40 मरीज पहुंचे, जिसमें बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा थे, जो कि सर्दी-खासी व बुखार से परेशान थे। ग्राम पत्तू नगला के सुरेश मौर्य व अन्य मरीजों ने बताया कि थोड़े समय तक तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएचसी के डॉक्टरों की टीम आती थी, लेकिन पिछले कुछ महीनों से सीएचसी के डॉक्टर नहीं पहुंचते हैं। इसके चलते स्थानीय अस्पताल में तैनात डॉक्टर ही मौजूद रहते हैं। इन सुविधाओं के अभाव में मरीज अब आरोग्य मेले में कम ही पहुंचते हैं। इसलिए ग्रामीण क्षेत्र के लोग फरीदपुर सीएचसी चले जाते हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजीव दिवाकर ने बताया कि ठंड की वजह से मरीज घटे हैं।दवाइयों का कम मिलना, जांच न हो पाना रहा मुख्य वजह
विज्ञापन

बहेड़ी के स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले में भी मरीज कम पहुंचे। प्रधानों द्वारा मरीज को आने के लिए प्रेरित करना पड़ रहा है। यहां पहुंचे मरीजों ने बताया कि अब स्वास्थ्य केंद्रों पर कम दवाइयां मिलती हैं। कई खून जांचें नहीं हो पाती। इसलिए पीएचसी पर मरीज कम पहुंच रहे हैं। पीएचसी मुड़िया नवीबक्स में 132, रिछा में 152, वहीं मुड़िया जागीर में मात्र 35 मरीज ही पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक मरीजों की संख्या न के बराबर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार व चर्म रोग के मरीज अधिक पहुंचेआंवला के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 42 रोगी पहुंचे। बुखार से पीड़ित पांच लोगों की मलेरिया की जांच भी की गई। प्रभारी डॉ. विकास यादव ने बताया कि इस समय बुखार व चर्म रोगों के मरीज अधिक आ रहे है। इधर, कयोलड़िया के पीएचसी पर 72 मरीज पहुंचे।

--
मझगवां सीएचसी सहित चारों केंद्रों पर लगे आरोग्य मेले

बिशारतगंज। रविवार को सीएचसी मझगवां एवं चारों नवीन पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले में करीब 235 मरीज पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि मझगवां सीएचसी पर डॉ. करण सिंह ने 63, नवीन पीएचसी बड़ागांव पर डॉ. उमेश मौर्य ने 52, वरा सिरसा में डॉ. सतरंजय ने 45, गैनी में डॉ. राहुल ने 47 व कन्धरपुर में डॉ शिवम माहेश्वरी 38 रोगियों को परामर्श दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed