फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Extortion from truck drivers at gunpoint, two accused arrested while three fled

Bareilly News: हथियारों के बल पर ट्रक चालकों से उगाही, दो आरोपी दबोचे तो तीन भागे

Sat, 29 Mar 2025 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Extortion from truck drivers at gunpoint, two accused arrested while three fled
शीशगढ़। थाना क्षेत्र की टांडा छंगा व बंजरिया पुलिस ने दो लोगों को पिस्टल के बल पर आने जाने वाले ट्रकों से उगाही करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि उनके तीन साथी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बहेड़ी रोड पर एक कार में सवार कुछ लोग आने-जाने वाले ट्रकों को रोककर पिस्टल दिखाकर उगाही कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि अन्य तीन लोग भाग गए। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों के पास से एक 32 बोर की पिस्टल, चार कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, ट्रकों से वसूले गए दो हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए जगदीप निवासी थाना बिलासपुर रामपुर, संजयदास निवासी ग्राम भदईपुरा थाना रुद्रपुर ने बताया कि वे लोग ट्रकों को रोक कर जीएसटी बिल दिखाने के नाम पर व हथियारों के बल पर अवैध वसूली करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed