{"_id":"68f012009ad6904e360a6484","slug":"expressed-gratitude-for-the-action-demanded-flights-to-big-cities-bareilly-news-c-4-vns1074-746967-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार्रवाई के लिए आभार जताया, बड़े शहरों के लिए उड़ान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार्रवाई के लिए आभार जताया, बड़े शहरों के लिए उड़ान की मांग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कैंट विधायक ने की मुलाकात, भेंट की रामदरबार की प्रतिमा
बरेली। कैंट के भाजपा विधायक संजीव अग्रवाल ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। विधायक ने 26 सितंबर को बरेली में हुए बवाल के बाद सौहार्द स्थापित करने और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के प्रति कड़ी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
कैंट विधायक ने मुख्यमंत्री को रामदरबार की प्रतिमा भेंट कर उन्हें दीपावली की शुभकामना दी। उन्होंने बरेली एयरपोर्ट की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि बरेली से देश के बड़े शहरों के लिए नई उड़ानों का नियमित संचालन हो और चार धाम हेलीकॉप्टर सेवा शुरू कराई जाए। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत मौजूदा समय में बरेली से कुछ सीमित उड़ानें ही संचालित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बरेली से जयपुर होते हुए अहमदाबाद, लखनऊ होते हुए वाराणसी व कोलकाता, बंगलूरू और चेन्नई होते हुए तिरुपति के लिए नियमित उड़ान संचालित की जाए। विधायक ने कहा कि नई उड़ानों से क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो