फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Expecting honesty from BJP is meaningless, workers should secure their booths: Shamim Khan

भाजपा से ईमानदारी की उम्मीद बेमानी बूथ सुरक्षित करें कार्यकर्ता: शमीम खां

Thu, 07 May 2026 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 07 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Expecting honesty from BJP is meaningless, workers should secure their booths: Shamim Khan
बंगाल चुनाव के नतीजे लोगों को डरा, धमकाकर छीने गए हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में सपा कार्यकर्ता के सामने भाजपा के दांवपेच नहीं चलेंगे। भाजपा जैसे दल से ईमानदारी की उम्मीद बेमानी है। कार्यकर्ताओं को और मजबूती से बूथों की रक्षा करना होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को बंगाल चुनाव के नतीजों पर मंथन बैठक के दौरान ये बातें सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने की। वहीं, जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि बंगाल में 15 वर्षों से सत्ता में बने दल के खिलाफ एंटी इनकंबेसी के साथ भाजपा ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जरिये विशेष वर्ग के मतदाताओं को डराकर, एसआईआर से लाखों मतदाता अवैध घोषित कर जीत हासिल की है। कहा कि प्रत्येक विधानसभा में 16 सौ से अधिक पदाधिकारी हैं। अगर चार घंटे भी पार्टी के लिए काम करें तो जीत मुमकिन है। वार्ड अध्यक्ष और बूथ की टीम सक्रिय करने की बात कही। डॉ. अनीस बेग ने सत्ता में आएंगे और जनता की सरकार बनाएंगे की बात कही।
विज्ञापन

महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने वार्डों में प्रभारी नियुक्त कर, वार्ड और बूथ कमेटी को धार देने के लिए कहा। यहां निवर्तमान कोषाध्यक्ष अशोक यादव, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अविनाश व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed