फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Expectations of stoppage of trains at Nagaria Sadat railway station increased

Bareilly News: नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की बढ़ीं उम्मीदें

Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Expectations of stoppage of trains at Nagaria Sadat railway station increased
सांसद छत्रपाल गंगवार ने रेल मंत्री से की मुलाकात, यात्रियों को हो रही परेशानियों से कराया अवगत
विज्ञापन

मीरगंज। नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और ओवरब्रिज निर्माण की मांग वर्षों से लंबित है, लेकिन अब इस दिशा में उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब सांसद छत्रपाल गंगवार ने स्वयं रेल मंत्री से मिलकर यात्रियों की परेशानियों से उन्हें अवगत कराया है। क्षेत्र के विशाल गंगवार समेत कई ग्रामीणों ने इस मुद्दे को फिर से उठाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए नगरिया सादात स्टेशन एक महत्वपूर्ण स्टेशन है, लेकिन ट्रेनें न रुकने के कारण रोजाना बड़ी संख्या में यात्रियों को बरेली, रामपुर और मुरादाबाद तक पहुंचने में दिक्कत होती है। धामपुर शुगर मिल के कर्मचारी भी कई बार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग कर चुके हैं। क्योंकि बड़ी संख्या में मजदूर इसी मार्ग से सफर करते हैं। पूर्व में सहारनपुर से लखनऊ और सीतापुर से दिल्ली पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता था, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलती थी। अब ये ट्रेनें काफी समय से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से यात्रियों को रात के अंधेरे में लाइन पार कर प्लेटफाॅर्म एक तक पहुंचना पड़ता है, जो अत्यंत जोखिम भरा है। कई बार अंधेरा और तेज रफ्तार से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण हादसे होने की आशंका बनी रहती है। यात्रियों ने कहा कि ओवरब्रिज बनने से इस खतरे से छुटकारा मिलेगा और प्लेटफार्मों के बीच सुरक्षित आवाजाही संभव होगी। विशाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने मुरादाबाद मंडल की बैठक में भी स्टेशन पर बढ़ते दबाव, यात्रियों की संख्या और उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed