फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Exemption from personal presence, will be able to reply to notice through authorized person

Bareilly News: व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट, अधिकृत व्यक्ति के जरिए दे सकेंगे नोटिस का जवाब

Sun, 25 Jan 2026 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Exemption from personal presence, will be able to reply to notice through authorized person
एसआईआर : चुनाव आयोग ने मतदाताओं की समस्या को देखते हुए लिया निर्णय
विज्ञापन

बरेली। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में मिले नो मैपिंग वाले 2.20 लाख मतदाताओं को नोटिस का जवाब देने के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट मिली है। संबंधित मतदाता अपनी तरफ से किसी अधिकृत व्यक्ति को जवाब देने के लिए भेज सकते हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
जिले में एसआईआर अभियान के तहत 34 लाख 5 हजार 820 मतदाताओं की जांच कराई गई। 26 लाख 91 हजार मतदाताओं का गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन आयोग को प्राप्त हो चुका है। दो लाख 20 हजार 711 मतदाता ऐसे मिले हैं, जिनका नाम 2003 की मतदाता सूची में नहीं है। इन्होंने एसआईआर फाॅर्म में माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी का प्रमाणपत्र भी नहीं दिया है।
विज्ञापन

इन मतदाताओं को नोटिस भेजकर ईआरआर व एईआरओ के सामने सत्यापन के लिए उपस्थित होने के लिए बुलाया गया है। कई मतदाताओं की तरफ से यह मांग भी की जा रही थी कि वह ड्यूटी या अन्य कारणों के चलते नोटिस पर नियत तिथि पर उपस्थित नहीं हो सकते। इनकी समस्या को देखत हुए व्यक्तिगत उपस्थिति से छूट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता एक आशय पत्र लिखकर उस पर अपना हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाकर दूसरे व्यक्ति को जवाब दाखिल करने के लिए ईआरओ के पास भेज सकते हैं। जिन्हें नोटिस मिला है, उन मतदाताओं को पासपोर्ट, जन्म प्रमाणपत्र या फिर शैक्षिक प्रमाण पत्र सहित 13 दस्तावेजों में से कोई एक देना होगा।
पोर्टल पर देख सकते हैं आयोग का नोटिस

प्रक्रिया को सरल, सुलभ और समावेशी बनाने के लिए पोर्टल पर नोटिस देखने की सुविधा दी गई है। चुनाव आयोग के पोर्टल https://voters.eci.gov.in पर लॉगिन करके कोई भी व्यक्ति यह देख सकता है कि उसे आयोग की ओर से नोटिस जारी हुआ है या नहीं। पोर्टल पर एसआईआर-2026 के कॉलम में सबमिट डॉक्यूमेंट अगेंस्ट नोटिस इश्यू पर क्लिक करके इसमें अपना वोटर आईडी नंबर भरेंगे और यह पता चल जाएगा कि नोटिस आया है या नहीं। अगर नोटिस आया है तो उसके जवाब में ऑनलाइन ही दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। ब्यूरो

--
एसआईआर अभियान के संबंध में सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुनीता सिंह का पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें नोटिस वाले मतदाता व्यस्त होने पर अपनी जगह किसी अधिकृत व्यक्ति को उपस्थित होने के लिए भेज सकते हैं। सभी एसडीएम को पत्र की जानकारी दे दी गई है। अब दो दिन के अवकाश के बाद 27 से सत्यापन कराया जाएगा। - संतोष सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed