Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Executive committee meeting today; decisions to be made regarding development projects worth crores, contracts, and budget reallocations.

Bareilly News: कार्यकारिणी की बैठक आज, करोड़ों के विकास कार्यों, ठेकों व बजट स्थानांतरण पर होगा फैसला

Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Executive committee meeting today; decisions to be made regarding development projects worth crores, contracts, and budget reallocations.
बरेली। नगर निगम कार्यकारिणी की सामान्य बैठक सोमवार सुबह 11:30 बजे से महापौर कार्यालय कक्ष में होगी। नगर आयुक्त ने सभी सदस्यों को बैठक में उपस्थित होने के लिए पत्र जारी किया है। बैठक में कुल 12 बिंदुओं पर विमर्श कर करोड़ों के विकास कार्यो, ठेकों व बजट स्थानांतरण पर फैसला होगा।
विज्ञापन

बैठक की कार्यसूची में सबसे पहले 25 अगस्त की बैठक के कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद निर्माण विभाग की दो अलग-अलग पत्रावलियों में दर्ज दर्जनों प्रस्तावों के व्यय अनुमान की स्वीकृति पर चर्चा होगी। इन प्रस्तावों में शहर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों, नालियों, पार्कों की बाउंड्रीवॉल, पाथवे निर्माण, रंगाई-पुताई, ओपन जिम, झूले, बेंच और डस्टबिन लगाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रस्ताव-2 में एलन क्लब में पुराने टेनिस कोर्ट के पास नए टेनिस कोर्ट का निर्माण होना है। आउटसोर्सिंग के माध्यम से 15 अतिरिक्त बेलदारों की आपूर्ति का प्रस्ताव भी है। वर्तमान में निर्माण विभाग में 25 आउटसोर्सिंग बेलदार 411 रुपये प्रतिदिन की दर पर कार्यरत हैं, जबकि पांच अतिरिक्त अवर अभियंताओं की तैनाती हो चुकी है। कार्य की अधिकता को देखते हुए 15 और बेलदारों की आवश्यकता बताई गई है, जिसकी स्वीकृति महापौर की ओर से 14 अक्तूबर को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सार्वजनिक सुरक्षा और सुविधा मद से पांच करोड़ रुपये को रोशनी-अवस्थापना मद में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है। शासनादेश के अनुसार ईईएसएल को 47 लाख रुपये का भुगतान अवस्थापना निधि से किया जाना है। पर्यावरण सुरक्षा मद से पांच करोड़ रुपये नगर निगम निधि में स्थानांतरित करने का प्रस्ताव है, क्योंकि स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत एआईएलएसजी को लगभग 1.20 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है।
कान्हा उपवन एवं पशु आश्रय गृह में एक पशु चिकित्सक व तीन पैरावेट की आपूर्ति के साथ-साथ गोवंशों के स्वास्थ्य परीक्षण व बधियाकरण के लिए छह पैरावेट व दो पशु चिकित्सकों की आवश्यकता का प्रस्ताव भी एजेंडे में है।

राजस्व विभाग के प्रस्तावों में मोती पार्क के निकट खाली भूमि पर पार्किंग शुल्क वसूली का ठेका, एलन क्लब सब्जी मंडी के भू-प्रयोग शुल्क का ठेका, सौंफीनगर सब्जी मंडी व श्यामगंज सब्जी मंडी के ठेके की स्वीकृति पर विचार होगा। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11:30 बजे बुलाई गई है, जिसमें शहर के विकास कार्यों से जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed