Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Excise team conducts raid; beats up salesman and his son, suspecting them of being informants

Bareilly News: आबकारी टीम ने मारा छापा, मुखबिरी के शक में सेल्समैन और बेटे को पीटा

Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Excise team conducts raid; beats up salesman and his son, suspecting them of being informants
नवाबगंज। लावाखेड़ा तालिब हुसैन गांव में मुखबिरी के शक में ग्रामीणों ने एक सेल्समैन और उसके बेटे को पीटकर घायल कर दिया, जिन्हें कस्बे के सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सेल्समैन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

चंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन हैं। गांव में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर आबकारी टीम ने छापा मारा। हालांकि, टीम को गांव में शराब नहीं मिली और वह लौट गई। इसके बाद कुछ ग्रामीणों को शक हुआ कि उन्होंने ही आबकारी विभाग को सूचना दी थी। जब चंद्रपाल ने इस आरोप का विरोध किया, तो ग्रामीणों ने उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। उनका बेटा अविनाश जब बचाने आया, तो ग्रामीणों ने उसके साथ भी मारपीट की। परिजनों ने आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि पीड़ित ने तहरीर दी है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed