फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ex-fiance threatened girl to throw acid on her face in Bareilly

Bareilly: किसी और की दुल्हन बनी तो तेजाब से खराब कर दूंगा चेहरा, पूर्व मंगेतर दे रहा युवती को धमकी

Mon, 25 Dec 2023 08:10 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 08:10 AM IST
सार

Bareilly News: आरोपी के घरवालों ने दहेज की खातिर पहले रिश्ता तोड़ दिया। अब युवक युवती को धमका रहा है। दूसरी जगह उसकी शादी नहीं होने दे रहा। विरोध करने पर तेजाब से चेहरा खराब करने की धमकी देता है। 

विज्ञापन
Ex-fiance threatened girl to throw acid on her face in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में एक युवक ने मनमाफिक दहेज न मिलने पर पहले रिश्ता तोड़ लिया। अब वह युवती की दूसरी जगह शादी तय नहीं होने दे रहा। जहां कहीं युवती के परिवार वाले शादी की बात करने जाते हैं, वहां कॉल और मैसेज करके वह रिश्ता तुड़वा देता है। इसका विरोध करने पर वह युवती के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती कक्षा 12 की छात्रा है। आरोप है कुछ समय पहले युवती के परिजनों ने थाना भोजीपुरा के गांव पचतोर निवासी मनोज कुमार के साथ उसका रिश्ता तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद लड़का और लड़की मोबाइल फोन पर बात करने लगे। आरोपी ने मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर उसका स्क्रीनशॉट ले लिया।

विज्ञापन

दूसरी जगह नहीं होने दे रहा शादी 
कुछ दिन बाद कम दहेज मिलने का हवाला देकर आरोपी के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ लिया। इसके बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। अब वह युवती को परेशान कर रहा है। वह उसकी दूसरी जगह शादी तय नहीं होने दे रहा। 

विरोध करने पर वह तेजाब डालकर चेहरा खराब करने की धमकी देता है, जिससे युवती घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आरोपी कहता है कि किसी और की दुल्हन बनी तो तेजाब से उसका चेहरा खराब कर देगा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed