फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Even today the clouds will persecute for a week

आज भी छाएंगे बादल फिर हफ्ते भर सताएगी धूप

Fri, 05 Jun 2020 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:49 AM IST
विज्ञापन
Even today the clouds will persecute for a week
गुरुवार को बरेली का मौसम काफी खुशगवार रहा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

बादलों से अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम हुआ दर्ज

विज्ञापन
बरेली। मौसम का रुख बदलने के बाद हफ्ते भर से बादलों के छाए रहने का सिलसिला अब थमने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की दिशा एक बार फिर से बदलने के बाद शनिवार से हफ्ते भर तक तेज धूप लोगों को पसीने से तरबतर करेगी। हालांकि आज आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के बदले मिजाज की वजह से गुरुवार की रात कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हुई।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पिछले सात दिनों से छा रहे बादलों का जमावड़ा अब कम होने की आशंका है। बताया कि हवाओं की दिशा फिलहाल पश्चिम उत्तर पश्चिम के बाद अब पूर्व उत्तर पूर्व हो जाएगी। शुक्रवार को बादल छाएंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। बताया कि पिछले सात दिनों से बादल छाने की वजह से तापमान में औसतन सात डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है जो पिछले कई सालों बाद तापमान में यह कमी देखी जा रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बरेली में निसर्ग तूफान के आने की कोई संभावना नहीं हैं। उसका असर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में भी नहीं रहेगा। हालांकि, हवाओं के बदले रुख से शुक्रवार को हल्की बारिश हो सकती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 58 फीसद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed