{"_id":"6060c82d8ebc3e8ca5341406","slug":"even-holi-is-not-free-from-dirty-water-bareilly-news-bly442158965","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर भी गंदे पानी से निजात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर भी गंदे पानी से निजात नहीं
विज्ञापन
होली पर बिहारीपुर कहरवान क्षेत्र में सप्लाई किया गया बेहद गंदा और बदबूदार पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बिहारीपुर कहरवान में देर शाम तक नहीं ठीक हुआ लीकेज
विज्ञापन
बरेली। होली पर भी नगर निगम के इंतजाम दुरुस्त नहीं हो पाए। बिहारीपुर कहरवान में लोगों के घरों में गंदा पानी आता रहा। त्योहार में गंदा पानी आने से लोग परेशान रहे।
नगर निगम होली पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दावे करता रहा मगर शहर के कई हिस्सों में व्यवस्थाएं बेदम दिखी। नगर निगम कार्यालय से कुछ दूरी पर बसे मोहल्ला बिहारीपुर कहरवान में रविवार सुबह से ही घरों में गंदा पानी आता रहा। लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत भी की लेकिन पानी की लाइन ठीक नहीं की गई। अधिकारी राम बरात में कर्मचारियों की ड्यूटी लगने की बात कहकर टालते रहे। जलकल महाप्रबंधक राजेश यादव ने बताया कि शिकायत मिली थी। उसके बाद से लीकेज दिखवाया जा रहा था। शाम तक लाइन हर हाल में ठीक करा दी जाएगी। ब्यूरो