{"_id":"6604b62b4ec3b07df1024564","slug":"evaluation-completed-more-than-seven-lakh-copies-checked-in-10-days-bareilly-news-c-4-vns1013-370408-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मूल्यांकन पूरा... 10 दिन में जांची गईं सात लाख से अधिक कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मूल्यांकन पूरा... 10 दिन में जांची गईं सात लाख से अधिक कॉपियां
Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिले में चार केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया है। 10 दिनों में सभी केंद्रों पर सात लाख से अधिक कॉपियां जांची गईं।
डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से शुरु हुआ था। इसमें चार केंद्रों को 7,28,963 कॉपियां आवंटित की गईं थी। राजकीय इंटर कॉलेज में 1,58,473, एसबी इंटर कॉलेज में 1,68,074 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 2,22,400 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। इस्लामिया इंटर कॉलेज को 1,80,016 कॉपियां आवंटित की गईं थी। मूल्यांकन रविवार को समाप्त हो जाता, लेकिन यहां तैनात 57 शिक्षकों में से अधिकांश होली के कारण केंद्र पर नहीं पहुंचे। बुधवार को सभी शिक्षक उपस्थित रहे। हिंदी की 7,745 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि जिले के चारों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। कॉपियों को क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचाया जा रहा है।