{"_id":"5e778c568ebc3e769f5e6967","slug":"essential-services-of-the-corporation-will-continue-during-lockdown-bareilly-news-bly4004622147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः लॉकडाउन के दौरान जारी रहेंगी निगम की आवश्यक सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः लॉकडाउन के दौरान जारी रहेंगी निगम की आवश्यक सेवाएं
विज्ञापन
शहर को सैनिटाइज करता नगर निगम का कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेजयल आपूर्ति, साफ-सफाई व कंट्रोल रूम आदि में कर्मचारी रहेंगे तैनात
विज्ञापन
बरेली। कोरोना वायरस को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। इसे देखते हुए निगम अधिकारियों ने भी कमर कस ली है। निगम के कंट्रोल रूम को 18 घंटे तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है, वहीं कर्मचारियों की दो टीमों को कंट्रोल रूम पर ही तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। यह टीमें शिफ्ट वाइज तैनात रहेंगी। वहीं, साफ सफाई और पेयजल व्यवस्थाओं के लिए निगम ने अपने कर्मचारियों व अधिकारियोें को अलर्ट कर दिया है।
नगर निगम का कंट्रोल रूम 31 मार्च तक लॉकडाउन के दौरान 18 घंटे लगातार काम करता रहेगा। इस दौरान सफाई कर्मचारियों, पेजयल कर्मियों और दवाओं के छिड़काव आदि को लेकर कर्मचारियों की टीमें यहां तैनात रहेंगी। वहीं, पर्यावरण अभियंता द्वारा साफ-सफाई और दवाओं के छिड़काव के लिए दो नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त कर दिया है। निगम के पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि सफाई इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप सिंह राठौर को दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग आदि को लेकर नोडल अधिकारी बनाया गया है तो वहीं, एक अन्य इंस्पेक्टर अनिल दुबे को साफ-सफाई कूड़ा उठान का नोडल अधिकारी बना दिया गया है। ये दोनों अधिकारी ही अब इन व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार होंगे।
जलापूर्ति व्यवस्था भी रखी जाएगी दुरुस्त: निगम के जलकल विभाग के एई तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि जलकल विभाग की ओर से लॉक डाउन के दौरान भी पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएगा। वहीं, एक कर्मचारी को कंट्रोल रूम से भी अटैच किया गया है, जो शिकायत आते ही मौके पर जाएगा और पाइप वगैरह टूटने पर उसे ठीक करेगा। वहीं, विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति की लगातार समीक्षा भी की जाती रहेगी।