{"_id":"64347a43badf1dfa650d827f","slug":"epf-of-cleaning-workers-will-be-deducted-along-with-march-salary-bareilly-news-c-4-1-122530-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मार्च के वेतन संग काटा जाएगा\nसफाई कर्मचारियों का ईपीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मार्च के वेतन संग काटा जाएगा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ
Tue, 11 Apr 2023 02:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। नगर पंचायत धौंराटांडा के संविदा सफाईकर्मी ईपीएफ (कर्मचारी भविष्य निधि) जमा करवाने के लिखित आश्वासन के बाद हड़ताल खत्मकर काम पर लौट आए। नगर पंचायत प्रशासन मार्च के वेतन के साथ ही ईपीएफ जमा कराएगा।
नगर पंचायत के संविदा सफाई कर्मचारी ईपीएफ जमा करवाने की मांग को लेकर छह अप्रैल से हड़ताल पर चले गए थे। तभी से प्रतिदिन नगर पंचायत कार्यालय पर निरंतर धरने पर बैठते थे। निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हुई तो अधिशासी अधिकारी (ईओ) धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना खत्म करने की अपील की। कर्मचारियों ने ईपीएफ जमा करवाने व हड़ताल के दौरान की गैरहाजिरी न लगाने की शर्त रखी।
ईओ देवेंद्र प्रताप गौतम ने कर्मचारियों की दोनों शर्तें मान लीं और मार्च के वेतन के साथ ईपीएफ जमा करवाने व हड़ताल के दौरान की गैरहाजिरी न लगाने का लिखित में आश्वासन दिया। यह भी लिखकर दिया कि मार्च के वेतन के साथ ईपीएफ जमा नहीं होता है तो कर्मचारी पुन: हड़ताल के लिए स्वतंत्र होंगे।
विज्ञापन
दोपहर एक बजे कर्मचारियों ने धरना खत्म कर दिया और काम पर लौट आए। इस दौरान राजीव शनि, गंगादेई, नन्हे लाल, अनिल आदि कर्मचारी मौजूद रहे।