Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Entrepreneurs are suffering from corruption If the officers are investigated then the truth will come out

भ्रष्टाचार से उद्यमी त्रस्त: 'अफसरों की जांच हो तो सामने आए सच्चाई', मुख्य सचिव के सामने उठी मांग

Sun, 18 Aug 2024 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2024 05:42 AM IST
सार

बरेली में उद्यमियों ने मुख्य सचिव के सामने मांग रखी कि जैसे उद्यमी और व्यापारियों की परत दर परत जांच होती है, वैसे निगरानी तंत्र के 25 फीसदी अफसरों की जांच होनी चाहिए। तब सच्चाई सामने आ जाएगी। 

विज्ञापन
Entrepreneurs are suffering from corruption If the officers are investigated then the truth will come out
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उद्यमी, निर्यातक, किसान कनेक्ट 2024 के तहत संवाद और समाधान कार्यक्रम में उद्यमियों ने कहा कि वे भ्रष्ट सिस्टम से पीड़ित हैं। थाने में साइकिल चोर और हजार करोड़ के उद्यमी में कोई फर्क नहीं। मुख्य सचिव के सामने मांग रखी कि जैसे उद्यमी और व्यापारियों की परत दर परत जांच होती है, वैसे निगरानी तंत्र के 25 फीसदी अफसरों की जांच होनी चाहिए।   भ्रष्टाचार का मुद्दा भी चुनावों में वोट प्रतिशत घटने की एक ठोस वजह रहा। इस पर अंकुश लगे तभी उद्योगों की तरक्की होगी।

विज्ञापन


शनिवार को शहर के जीआईसी ऑडिटोरियम में प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सामने बरेली-मुरादाबाद मंडल के उद्यमियों ने कई मुद्दे उठाए। रामपुर के उद्यमी शिरीष गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार से सभी परेशान हैं। सरकार की छवि धूमिल हो रही है। 
विज्ञापन


एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की उम्मीद है, मगर सहूलियतें नहीं मिल रहीं। पुलिस का रवैया भी उद्यमियों के प्रति बेहद खराब है। विभागों में कोई सुनवाई नहीं। दो-दो घंटे तक अफसर बैठाए रखते हैं। वहीं, उद्यमियों से उम्मीद हैं कि वे रोजगार दें और अर्थव्यवस्था की गति बढाएं। जब तक विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार नहीं थमेगा, तब तक स्थितियों में सुधार की गुंजाइश नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ये उठाए गए मुद्दे
कार्यक्रम में आना था तो ठीक हुआ बिल
प्लाईवुड मेन्युफैक्चरिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि उनका बिजली का बिल कई गुना ज्यादा था। ठीक कराने के लिए चक्कर काटते रहे पर मुख्य सचिव के कार्यक्रम में शामिल होना था तो बिल ठीक कर दिया। बोले- हम सब देने आए हैं, लेने नहीं। 

जीएसटी एसआईबी पर वसूली के आरोप
उद्यमियों ने जीएसटी एसआईबी और मोबाइल टीम की कार्यशैली पर आक्रोश प्रकट किया। उन्मुक्त संभव शील का कहना था कि जीएसटी टीम उद्यमियों के प्रतिष्ठान पर छापे मारकर बदसलूकी करती है। मोबाइल टीमें छिटपुट खामियों पर भी दो सौ गुना तक जुर्माना वसूलते हैं। 

नियमों से पानी की बर्बादी तय
उद्यमियों ने फायर एनओसी के नियमों पर सवाल उठाए। कहा कि, एक फैक्टरी के लिए दस हजार से एक लाख लीटर तक पानी का टैंक बनाने के बाद ही एनओसी मिलेगी। यह नियम अव्यावहारिक है। पानी प्रत्येक 15 दिन में बेकार हो जाएगा, एक टैंक बनाकर उससे सभी फैक्टरी जोड़ने का सुझाव दिया।

ईएसआईसी में इलाज मिलना मुश्किल
उद्यमी विमल रेवाड़ी ने यूपीसीडा के लीज प्रीमियम को समाप्त करने, नई औद्योगिक नीति में वेयर हाउसिंग को उद्योग का दर्जा देने, वर्कशॉप को जोड़ने का समर्थन किया। औद्योगिक आस्थान में टेलीकॉम टावर की व्यवस्था का सुझाव दिया। ईएसआईसी अस्पताल की रेफरल क्लीनिक में फैक्टरी श्रमिकों को उचित इलाज का अभाव बताया।

कागजों पर है ईज ऑफ डूइंग बिजनेस
उद्यमी राजेश गुप्ता ने कहा कि नए आदेश में नियम है कि पर्यटन विभाग में अलग से पंजीकरण होने पर सुविधाएं मिलेंगी। नए मानकों में एनओसी मिलना मुश्किल है। पूर्व में बने 95 होटल आबादी में आ गए हैं। कहा कि ईज ऑफ डूइंग कागजों में है। धरातल पर सुविधाएं नहीं मिल रहीं।

कुटीर, क्रेशर उद्योग की उठाईं समस्याएं 
मुरादाबाद के उद्यमी अंशुल अग्रवाल ने बंद पड़ी नगीना कताई मिल को यूपीसीडा को देने का समर्थन किया। मुरादाबाद के कुटीर उद्योग, क्रेशर उद्योग से जुड़ीं  समस्याएं साझा कीं। 

दो साल बाद पंजीकरण से इन्कार मुख्य सचिव ने मांगे दस्तावेज
युवा उद्यमी श्रेयस ग्रोवर ने मुख्य सचिव से समस्या साझा करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2012 में प्रॉफिट एंड लॉस से जुड़ा एक कारोबार शुरू करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग में आवेदन किया। बिजनेस जब पटरी पर आया तो वे पंजीकरण के लिए पहुंचे, पता चला कि अब सब्सिडी नहीं मिलेगी। इस पर मुख्य सचिव ने उनसे उनके सभी दस्तावेज मांगे।

गन्ने की खेती से लागत निकालना मुश्किल, भुगतान में भी लेटलतीफी
प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा का कहना था कि गन्ने की खेती में अब किसान को कोई फायदा नहीं। समर्थन मूल्य 45 सौ रुपये की मांग की। बताया कि धान, मक्का, बाजरा का मूल्य बढ़ा पर गन्ने का नहीं बढ़ा। इस पर विचार करने का सुझाव दिया। पीलीभीत के उद्यमी अशोक अग्रवाल ने ललौरी खेड़ा में औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर एसएसबी का डेरा हटाने की बात कही। ताकि उद्योग स्थापित हो सके।

जो पेड़ लगाएं उसे काटने के लिए अनुमति की न हो जरूरत
प्लाईवुड कारोबारियों का कहना था कि विरासत में जो पेड़ लगाए गए हैं, उन्हें काटने का अधिकार न होने से भूमि बेकार पड़ी है। मांग थी कि निजी जमीन पर जो पेड़ लगे उसे काटने की अनुमति न लेनी पड़े, ऐसा नियम बने। टिंबर उत्पाद पर पांच फीसदी जीएसटी करने, गोल लकड़ी को प्रदेश से बाहर भेजने पर अंकुश लगाने, कार्बन क्रेडिट स्कीम को धरातल पर लागू करने समेत अन्य मांग की।

कम किराए पर न ली जाए जीएसटी
बरेली होटल वेलफेयर एसोसिएशन प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना के मुताबिक होटल को उद्योग का दर्जा दिलाने, 1,000 रुपये से कम किराया लेने वाले होटल से जीएसटी न लेने, निगम द्वारा कर वसूली में मनमानी बंद कराने, पूर्व में निर्मित होटलों की इमारतों को वैध करने, भू-उपयोग बदलने, नक्शे पास कराने की मांग की। यहां सतीश अग्रवाल, सतवंत सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed