{"_id":"6af2209d689088c60f04ff17","slug":"entrepreneur-injured-son-killed-in-road-accident-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106923-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सड़क हादसे में उद्यमी घायल, बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सड़क हादसे में उद्यमी घायल, बेटे की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहेड़ी/कासगंज। दिवाली पर बेटे व कर्मियों के साथ घर लौट रहे उद्यमी की कार रविवार सुबह नैनीताल हाईवे पर गांव कनमन के पास अचानक पुलिया से टकरा गई। हादसे में दर्श (10) की मौत हो गई। कार चला रहे दर्श के पिता गौरव जाजू समेत चार लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विश्व बैंक कॉलोनी निवासी गौरव जाजू रविवार सुबह बेटे दर्श (10), कर्मचारी मनीष, रामवीर व एक अन्य के साथ कार से रुद्रपुर से कासगंज लौट रहे थे। उनके रिश्तेदार के घर एक समारोह था। समारोह संपन्न होने के बाद परिवार उत्तराखंड में पहाड़ों की सैर करके रुद्रपुर लौट आया। रातभर रुकने के बाद रविवार सुबह वे लोग कासगंज के लिए रवाना हुए। कार गौरव चला रहे थे।
उद्यमी के बेटे सहर्श जाजू ने बताया कि देवरनियां क्षेत्र में कनमन गांव के पास झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे बनी पुलिया से टक्कर के बाद कार पलट गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना दी। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। प्रथम दृष्टया नींद आने से हादसे की जानकारी मिली है। पुलिस ने घायलों को निजी मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां चिकित्सकों ने दर्श (10) को मृत घोषित कर दिया।