{"_id":"653ac97ba70fb2b8730270ea","slug":"entered-the-labor-room-under-the-influence-of-alcohol-aonla-news-c-4-1-bly1032-275627-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराब के नशे में लेबर रूम में घुसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराब के नशे में लेबर रूम में घुसे
Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशारतगंज। शराब के नशे में मझगवां सीएचसी का निरीक्षण करने को लेकर बुधवार देर रात हंगामा हो गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वैभव राठौर ने ज्वाइंट बीडीओ राजीव वर्मा और सीएम फैलो मृदुल बाजपेई पर लेबर रूम में घुसने का आरोप लगाते हुए पुलिस को भी तहरीर दी है। जांच में दोनों अधिकारियों के नशे में होने की पुष्टि भी हुई। आरोप है कि उन्होंने महिला स्टाफ से भी अभद्रता की। सीडीओ के निर्देश पर बृहस्पतिवार को एसडीएम आंवला गोंविद मौर्य जांच करने मझगवां पहुंचे। उन्होंने सभी के बयान दर्ज किए।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वैभव राठौर ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे दो लोग लोअर-टीशर्ट में सीएचसी पहुंचे। उन्होंने खुद को अधिकारी बताया। इसके बाद वह लेबर रूम में घुस गए। ड्यूटी पर तैनात महिला स्टाफ नर्स से अभद्रता की। वहां कई प्रसूता भर्ती थीं। इसके बाद भी दोनों ने पंखे चलवा दिए। महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने जब विरोध किया तो उन्होंने अभद्रता की।
उन्होंने बताया कि नियमानुसार इन लोगों को बिना किसी सूचना रात में निरीक्षण का कोई अधिकार नहीं है। मामले की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब दोनों का मेडिकल कराया तो अल्कोहल की पुष्टि हुई। वहीं, ज्वाइंट बीडीओ राजीव वर्मा और सीएम फेलो मृदुल बाजपेई का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली थी कि डिलीवरी के नाम पर स्टाफ नर्स वसूली करती हैं। बुधवार रात भी 800 रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। जिस पर वह सीएचसी पहुंचे थे। उन्होंने रात में सीडीओ को मोबाइल पर इस बाबत अवगत करा दिया था। अभद्रता का आरोप गलत है।
विज्ञापन
सीडीओ के निर्देश पर जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के लिखित बयान दर्ज किए गए हैं। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी। जांच पूरी होने तक इस संदर्भ में कुछ नहीं कहा जा सकता। - गोविंद मौर्य, एसडीएम आंवला