फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Engineers of IIT Roorkee saw the torrent of Ramganga

Bareilly News: आईआईटी रुड़की के अभियंताओं ने देखी रामगंगा की धार

Wed, 08 Jan 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Engineers of IIT Roorkee saw the torrent of Ramganga
दातागंज क्षेत्र के मुड़ा पुल का निरीक्षण करती आईआईटी रुड़की की टीम। स्रोत-विभाग
- फरीदपुर-दातागंज के बीच स्थित अधूरे पुल का सर्वे कर लिए मिट्टी के नमूने
विज्ञापन



दातागंज। फरीदपुर-दातागंज के बीच स्थित अधूरे पुल पर सर्वे के लिए मंगलवार को आईआईटी रुड़की के अभियंताओं की टीम बदायूं पहुंची। टीम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। वहां से मिट्टी के नमूने लिए। पुल के साथ रामगंगा नदी की धार और गंगा नहर को भी देखा। तमाम अध्ययन करने के बाद टीम चली गई। अब टीम अपनी रिपोर्ट देगी, इसी के आधार पर आगे का काम शुरू होगा।

दातागंज तहसील के गांव मुड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच रामगंगा नदी पर बने पुल का संपर्क वर्ष 2023 में मार्ग बह गया था। रामगंगा नदी की धार बदलने के कारण पीडब्ल्यूडी व सेतु निगम दोनों ही विभाग परेशान थे कि पुल को आगे बढ़ाया जाए या एप्रोच रोड को। इसके लिए रुड़की से विशेषज्ञों की टीम बुलाने का निर्णय लिया गया। रुड़की से टीम आने के लिए 29.30 लाख रुपये खर्च होने थे। मामला शासन में अटका हुआ था।
विज्ञापन

दो माह पूर्व एक कार के पुल से गिरने पर तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद शासन ने सुध ली। पिछले दिनों सर्वे के लिए बजट जारी कर दिया गया। इसके बाद मंगलवार को आईआईटी रुड़की की टीम यहां पहुंची। उनके साथ सेतु निगम, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। टीम ने पहले पुल का निरीक्षण किया। नीचे उतरकर रामगंगा की तरफ का इलाका देखा। पुल से रामगंगा पार तक की जगह देखी गई। नाव से रामगंगा पार करके फरीदपुर की तरफ भी टीम गई। अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद टीम चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
रुड़की से इंजीनियरों की टीम आई थी। टीम ने यहां सर्वे किया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यहां पर पुल आगे बढ़ाया जाएगा या फिर एप्रोच रोड डाली जाएगी। - नरेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed