{"_id":"66f4b6e392f785ab3a0df326","slug":"engineers-kept-searching-for-faults-for-six-hours-consumers-struggled-with-power-cuts-bareilly-news-c-4-lko1018-489219-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छह घंटे तक फॉल्ट खोजते रहे अभियंता, कटौती से जूझे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छह घंटे तक फॉल्ट खोजते रहे अभियंता, कटौती से जूझे उपभोक्ता
Thu, 26 Sep 2024 06:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Sep 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार को भी बिजली संकट रहा। किला क्षेत्र में हार्टमैन के पास भूमिगत केबल में फॉल्ट हो गया। अभियंताओं को इसे ढूंढने में ही छह घंटे लग गए। इस वजह से निकटवर्ती मोहल्लों में सात घंटे तक बिजली कटौती की गई। सुभाषनगर उपकेंद्र पर सोमवार रात उपभोक्ताओं के प्रदर्शन के बावजूद मंगलवार को भी सुधार नहीं हुआ। दोपहर में बारिश के दौरान फॉल्ट होने से शाहदाना, मढ़ीनाथ, कैंट, कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में लोगों को कटौती और ट्रिपिंग झेलनी पड़ी।
हार्टमैन नर्सरी रोड के पास पिछले दिनों 11 केवी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। उस समय भूमिगत केबल से आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे भूमिगत केबल में फॉल्ट हो गया। इससे हार्टमैन, शास्त्रीनगर, कुदेशिया फाटक, नर्सरी रोड आदि इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई। भूमिगत लाइन का फॉल्ट तलाशने में कर्मचारियों के पसीने छूट गए। यहां शाम छह बजे के बाद आपूर्ति चालू की जा सकी।
बमनपुरी में मूछों वाले हनुमान मंदिर के पास बंच केबल जलने के कारण तीन घंटे आपूर्ति ठप रही। जखीरा, बाकरगंज, रेती, गढ़ैय्या मोहल्लों में भी बारिश के कारण लोकल फॉल्ट होने से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इन मोहल्लों में रात में भी ट्रिपिंग की समस्या रही। दोपहर में बारिश और शाम छह बजे 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने से अलग-अलग इलाकों में दो घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन
सुभाषनगर उपकेंद्र के करगैना, बीडीए कॉलोनी, सर्वोदयनगर, गंगानगर, जागृतिनगर, पटेल विहार, राजीव कॉलोनी, बदायूं रोड, शांति विहार, रामकृष्ण कॉलोनी में मंगलवार को भी समस्या रही। लोगों ने यहां सोमवार रात उपकेंद्र का घेराव भी किया था। इसके बाद भी सुधार नहीं दिखा। पुराने शहर में भी ट्रिपिंग होती रही। कैंट इलाके में भी बारिश के कारण लोकल फॉल्ट की समस्या रही।
बड़ी बमनपुरी में लाइन टूटी, दो लोग बाल-बाल बचे
बड़ी बमनपुरी में शाम पांच बजे बिजली लाइन टूटकर गिरने से गोवंशीय पशु की मौत हो गई। वहीं, दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसा बारिश के बाद हुआ। इस कारण जमीन में भी करंट आ गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की गई। इस दौरान कूंचा सीताराम, छोटी बमनपुरी, बिहारीपुर और सौदागरान इलाकों में तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही।