{"_id":"619feab044336c57c1030d77","slug":"engineering-college-students-clashed-on-the-road-many-injured-baheri-news-bly467216866","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर भिड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर भिड़े इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र, कई घायल
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइन में आगे लगने को लेकर हुआ विवाद, दोहना रेलवे क्रॉसिंग पर जमकर चले लात-घूंसे और बेल्टें
एक गुट के छात्र ने चार को नामजद करते हुए भोजीपुरा थाने में दी तहरीर, कॉलेज प्रबंधन ने झगड़ा बाहर का बताकर पल्ला झाड़ा
भोजीपुरा। एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्रों में बृहस्पतिवार दोपहर दोहना रेलवे क्रॉसिंग पर जमकर लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। मारपीट में कई छात्र जख्मी हो गए। कॉलेज में परीक्षा की वजह से मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन तमाशबीन बनी रही। बाद में छात्र खुद ही एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। कॉलेज प्रबंधन ने मामला कैंपस के बाहर का होने की बात कहकर इससे पल्ला झाड़ लिया है। एक गुट के छात्र ने चार को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
भोजीपुरा इलाके में नैनीताल हाईवे पर स्थित एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक मैकेनिकल द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा चल रही है। बृहस्पतिवार को छात्र कॉलेज में नो ड्यूज जमा करने आए थे। परीक्षा की वजह से कॉलेज गेट पर पुलिस तैनात थी। नो ड्यूज जमा करने के दौरान लाइन में एक दूसरे से आगे खड़े होने को लेकर छात्रों में विवाद हो गया। उस वक्त किसी तरह मामला शांत हो गया, लेकिन परीक्षा छूटने के बाद कॉलेज कैंपस से बाहर निकलते ही छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और मारपीट करते हुए रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गए। क्रासिंग पर छात्रों में काफी देर तक बेल्टें और लात-घूंसे चलते रहे। इसमें कई छात्रों को चोटें आईं। गनीमत रही कि झगड़े के दौरान कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
चश्मदीदों ने बताया कि कॉलेज गेट पर तैनात पुलिसकर्मी छात्रों में झगड़ा होते देखते रहे, लेकिन बीचबचाव करने के लिए कोई आगे नहीं आया। बाद में दोनों गुट अपने आप एक दूसरे को धमकी देते हुए मौके से चले गए। वहीं कॉलेज प्रशासन ने मामला कैंपस के बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। भोजीपुरा थाना प्रभारी एकेएस चाहर का कहना है कि कॉलेज गेट पर तैनात पुलिसकर्मी झगड़ा होते ही पहुंच गए थे। उन्हें देखकर छात्र भाग गए। एक गुट के घायल छात्र ने दूसरे गुट के चार छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए भेजा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।