अभिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। किस पिस्टल से गोलियां चलाई गईं, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शुक्रवार तड़के जिस वक्त फायरिंग हुई, इस वक्त दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। घटना के बाद फॉरेंसिक यूनिट ने भी मौका मुआयना किया। टीम को घर की छत के छज्जे और दीवार पर फायरिंग के कई निशान मिले हैं। फायरिंग चूंकि बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने एक ही हथियार से की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि वह विदेशी पिस्टल रही होगी, जिससे एक ही बार में नौ राउंड फायरिंग हो सकती है।
Disha Patani: बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, जानिए अभिनेत्री के पिता ने क्या कहा
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 13 Sep 2025 03:06 PM IST
सार
बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में पुलिस की पांच टीमें जांच कर रही हैं। अब तक की जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पिस्टल का इस्तेमाल किया है। मौके से 9 एमएम के खोखे मिले हैं, जिनको पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन