{"_id":"665519dd2e5adb7072060584","slug":"encroachment-removed-amid-uproar-discussion-will-be-held-on-providing-temporary-space-bareilly-news-c-4-lko1018-409814-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हंगामे के बीच हटवाया अतिक्रमण, अस्थायी जगह देने पर होगा विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हंगामे के बीच हटवाया अतिक्रमण, अस्थायी जगह देने पर होगा विमर्श
Tue, 28 May 2024 05:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 28 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को महादेव पुल के नीचे अभियान के दौरान व्यापारियों से टीम की नोकझोंक हुई। अधिकारियों को रोककर व्यापारियों ने अस्थायी जगह का बंदोबस्त करने के लिए कह दिया। इसको लेकर सहमति बनी। व्यापारियों को जल्द ही आलाधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन दिया गया।
सिविल लाइंस, कुमार टाॅकीज, महादेव पुल के नीचे, इंद्रा मार्केट, कुतुबखाना चौराहा, डाकघर व जिला पंचायत रोड पर अभियान चलाया। कई जगहों पर काउंटर आदि को जब्त किया गया। दस्ता प्रभारी ललतेश सक्सेना ने हंगामा कर रहे व्यापारियों को समझाकर शांत कराया। व्यापारियों को ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिन्हें अस्थायी जगह देनी है। लिस्ट को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना व अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।