फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Encounter with miscreants planning to rob Saraf's house

Bareilly News: सराफ के घर लूट की साजिश रचते बदमाशों से मुठभेड़

Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Encounter with miscreants planning to rob Saraf's house
एक आरोपी के पैर में लगी गोली, तीन शातिर हुए गिरफ्तार
विज्ञापन

फरीदपुर। सराफ का घर लूटने की साजिश रच रहे बदमाशों की रविवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हुआ है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे, कारतूस व चाकू बरामद किया है।
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि रविवार रात डेढ़ बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला परा श्मशान भूमि के पास नगर पालिका पार्क में तीन बदमाश सराफा व्यापारी के घर चोरी व लूट की साजिश रच रहे हैं। पुलिस की घेराबंदी की आहट मिलते ही बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने फायरिंग की तो एक गोली एक बदमाश के दाहिने पैर में लग गई। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम विशाल निवासी मोहल्ला परवानानगर इज्जतनगर बताया। भुता थाना क्षेत्र के गांव खजुरिया संपत निवासी अमित व कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी करन भी पकड़े गए हैं। पुलिस ने घायल विशाल को कस्बे के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से विशाल समेत तीनों बदमाशों को जेल भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed