{"_id":"5df542da8ebc3e88053785dd","slug":"enclosedment-bareilly-news-bly3880620105","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसाखेड़ा में कल हटाई जाएंगी पोर्टेबल शॉप, नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसाखेड़ा में कल हटाई जाएंगी पोर्टेबल शॉप, नोटिस चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम की ओर से नोटिस चस्पा होने के बाद पोर्टेबल शॉप दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। 16 दिसंबर को इन दुकानों को हटाया जाना है। इससे परेशान व्यापारी शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले और प्रस्तावित कार्रवाई रुकवाकर रोजीरोटी बचाने की गुहार लगाई। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के विकास मंत्री सतीश महाना को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की सिफारिश की है।
मथुरापुर और परसाखेड़ा के आसपास करीब 80 से ज्यादा पोर्टेबल शॉप रखी हुई हैं। पिछले दिनों उद्योग बंधुओं की मीटिंग में अतिक्रमण का मुद्दा उठा था। इसमें पोर्टेबल शॉप हटाने की मांग की गई थी। इस पर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) ने परसाखेड़ा और आसपास की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। इसमें 13 दिसंबर तक दुकानें हटाने की चेतावनी दी गई थी। औद्योगिक विकास प्राधिकरण के नोटिस से परेशान दुकानदार शनिवार को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार समेत शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार से मिलने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने को कहा है। बता दें कि जिस स्थान पर दुकानें रखी गई हैं पहले वह जमीन यूपीएसआईडीसी के अधीन थी, मगर अब नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में है।
प्रति दुकान वसूले 1.10 लाख रुपये
दुकानदारों का कहना है कि उन्होंने पोर्टेबल शॉप मेयर उमेश गौतम के कहने पर रखी हैं। प्रति दुकान 1.10 लाख रुपये की कीमत कामना स्टेयर्स एंड केमिकल को अदा की है, जिसकी पक्की रसीदें भी है। तब उन्हें लगा था कि स्मार्ट सिटी के तहत रखी गई यह पोर्टेबल शॉप वैध हैं। अब यूपीएसआईडीसी ने नोटिस चस्पा कर दिया है। वहीं, यूपीएसआईडीसी ने नगर निगम को भेजे नोटिस में कहा है कि 16 दिसंबर (सोमवार) को पुलिस बल के साथ सभी अवैध दुकानें हटाई जाएं।
विज्ञापन
कंपनी के खिलाफ देंगे तहरीर
सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने थाने से पर्याप्त फोर्स की मांग की है। उधर, इसी मामले में दुकानदार रविवार को पोर्टेबल शॉप रखने वाली कंपनी कामना स्टेटस एंड केमिकल के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर देंगे। आरोप है कि पोर्टेबल शॉप रखने वाली इस कंपनी ने पूरे मामले में करोड़ों रुपये की हेराफेरी की है। इस दौरान नगर निगम के पूर्व उप सभापति अरविंद गंगवार, पार्षद धर्मवीर साहू, राममूर्ति लाल साहू, सुरेश मौर्य, परमेश्वरी, राम अवतार, यादराम, विजयपाल समेत दर्जनों दुकानदार मौजूद रहे।