फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Elephant destroys sugarcane farms in Lakhimpur one farmer dies forest department active

लखीमपुर गांव में गन्ने के खेतों में घुसे हाथी, एक किसान को पटक कर मार डाला

Thu, 27 Jun 2019 04:26 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 27 Jun 2019 04:26 PM IST
विज्ञापन
Elephant destroys sugarcane farms in Lakhimpur one farmer dies forest department active
खेतों में घुसे हाथी - फोटो : Amar Ujala

बहेड़ी थाना क्षेत्र के लखीमपुर गांव के गन्ने के खेतों में गुरुवार तड़के हाथियों के घुस जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। गौटिया गांव का एक किसान सुबह सुबह अपने खेत में खाद डालने के लिए ही पहुंचा था, जब अचानक उसकी नजर हाथियों के एक जोड़े पर पड़ी। 

विज्ञापन


किसान ने हाथियों को अपने खेत की फसल उजाड़ते देखा तो मिटटी के ढेले फेंककर भगाने की कोशिश की। किसान की इस हरकत पर हाथी जोड़ा और नाराज हो गया। गुस्साए हाथी ने अपनी किसान को अपनी सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


किसान ने किसी तरह गिरते-पड़ते अपनी जान बचाई। घायल किसान को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर बरेली भेज दिया गया। बरेली में डाक्टरों ने घायल किसान लाखन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर गर्ग फार्म के मालिक अतुल गर्ग ने एसडीएम ममता मालवीय को फोन कर पूरी घटना की सूचना दी। एसडीएम ने कई बार वन विभाग के अफसरों को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की। बाद में चीफ कंजरवेटर को फोन कर पूरा मामला बताया गया तब जाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।


अब दोनों हाथियों को ट्राईकुलाइज करने के लिए टीम प्लान बना रही है। खबर है कि हाथी करीब दो किलोमीटर के एरिया में लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है की इससे पहले बुधवार की सुबह लालकुआं और शाम को सितारगंज में भी इस हाथी के जोड़े को देखा गया था। 

यह भी देखें:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed