फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply was disrupted for 14 hours, people spent the night awake

Bareilly News: 14 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने जागकर काटी रात

Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted for 14 hours, people spent the night awake
बिशारतगंज। विभागीय लापरवाही के चलते बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बद से बदतर बनी हुई है। शुक्रवार शाम हल्की हवा व मामूली बूंदाबांदी के बाद ठप हुई विद्युत आपूर्ति 14 घंटे बाद शनिवार सुबह सुचारु हो सकी। पूरी रात ब्लैकआउट रहने के कारण कस्बा सहित इलाके के करीब 35 गांवों में लोगों को भीषण गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश कम होने व बिजली आपूर्ति लड़खड़ाने की वजह से आए दिन किसानों को धान आदि फसलों के सिंचाई संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अंटुआ उपकेंद्र के लिए आंवला के 132 केवी विद्युत केंद्र से आने वाली लाइन में हवा चलने के बाद फाॅल्ट आने पर शाम सात बजे करीब आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि विभागीय कर्मियों ने रात में खराबी ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन रात में फाॅल्ट नहीं मिल सका। सुबह विद्युत कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे तो इंसुलेटर खराब मिला। इसे बदलकर आपूर्ति शुरू कराई गई, तब जाकर सुबह 9.30 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। पूरी रात विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण भीषण गर्मी के चलते लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। इन्वर्टर डाउन हो जाने व जिन घरों में इन्वर्टर नहीं लगे हैं। उन घरों के लोगों को जागकर रात गुजारनी पड़ी। संवाद
विज्ञापन

मामूली हवा व बूंदाबांदी पर ठप हो जाती है आपूर्ति
उपभोक्ताओं का आरोप है कि तेज हवा चलने या मामूली बूंदाबांदी होने पर इलाके की विद्युत सप्लाई ठप रहना आम बात हो गई है। गुजरे एक माह में अनगिनत बार रात में विद्युत आपूर्ति ठप रह चुकी है। किसानों का कहना है कि कम बारिश के कारण धान की फसल की सिंचाई के लिए गंभीर संकट बना हुआ है। किसानों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed