{"_id":"68530c76131f3671a004a604","slug":"electricity-supply-was-disrupted-for-14-hours-people-spent-the-night-awake-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-104231-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 14 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने जागकर काटी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 14 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति, लोगों ने जागकर काटी रात
विज्ञापन
बिशारतगंज। मंगलवार रात तेज हवा व बारिश के बाद ठप हुई बिशारतगंज के अंटुआ विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति 14 घंटे बाद सुचारू हो सकी। पूरी रात अंधेरा रहने के कारण कस्बा सहित आसपास गांवों के लोग बेचैन रहे। भीषण गर्मी के चलते लोगों ने जागकर रात काटी। इस दौरान लोगों ने विद्युत तार बदले जाने को लेकर हुए कार्यों पर प्रश्न उठाए और कहा कि मामूली हवा चलने पर कटोती अब आम बात हो गई है।
विद्युत उपकेंद्र के लिए आंवला के 132 केवी विद्युत केंद्र से आने वाली लाइन में तेज हवा चलने के बाद फाॅल्ट आने पर रात 10 बजे करीब आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद बारिश शुरू होने के कारण रात में फाॅल्ट ठीक नहीं हो सका। सुबह विद्युत कर्मचारी लाइन ठीक करने पहुंचे तो लाइन पर पेड़ गिरे मिले। काफी प्रयास के बाद बुधवार दोपहर आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने के कारण भीषण गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि तेज हवा चलने या मामूली बूंदाबांदी होने पर कस्बे की विद्युत आपूर्ति का ठप रहना आम बात हो गई है। गुजरे एक सप्ताह में तीन बार विद्युत आपूर्ति ठप हो चुकी है। आपूर्ति ठप रहने से पानी आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। संवाद
विज्ञापन
--
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार न होने से बढ़ा रोष
सिरौली। बारिश में पिछले चार दिनों से कस्बे सहित सभी ग्रामीणों इलाकों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इससे लोगों में गुस्सा है। आंवला से सिरौली क्षेत्र को आपूर्ति करने वाली बड़ी 33 केवी की लाइन में आए दिन फॉल्ट हो जा रहा है। इससे आए दिन आपूर्ति ठप रहती है। मंगलवार को भी दिनभर यही हालत रही। रात में 12 बजे बरसेर उपकेंद्र से जोड़कर सिरौली को बिजली आपूर्ति दी गई। मंगलवार सुबह से रात्रि 12 तक लोगों ने बिजली के साथ पानी का संकट झेला। बुधवार को भी आपूर्ति नाममात्र ही रही। बिजली नहीं मिलने से लोग भीषण गर्मी में परेशान हो रहे हैं। व्यापारियों के सारे कारोबार ठप है। संवाद