फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply has been closed for 36 hours

Bareilly News: 36 घंटे से बंद पड़ी है बिजली आपूर्ति, ग्रामीण परेशान

Wed, 19 Jun 2024 06:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been closed for 36 hours
गुलड़िया। विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुर से संबंधित गुलड़िया-गौरी शंकर फीडर की बिजली सप्लाई पिछले 36 घंटे से बंद पड़ी है, जिसके चलते सौ से अधिक गांव में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन


पिछले दो दिन से गुलड़िया गौरी शंकर फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद पड़ी है। दिन में तेज हवा चलने की बात कहकर अधिकारी बिजली न चला पाने की मजबूरी बता देते हैं, जबकि रात को भी पूरी तरह बिजली गुल रह रही है। इस मामले में जब अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया जाता है, तो उनके फोन ही रिसीव नहीं होते, जबकि इस उपकेंद्र से सम्बद्ध अन्य फीडरों की सप्लाई बदस्तूर जारी है। इस खराब व्यवस्था के बारे में एसडीओ और जेई से कई बार बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनके फोन रिसीव नहीं हुए।
विज्ञापन


यहां बता दें कि प्राइवेट लाइन मेनो की मनमानी के चलते पूरे इलाके की विद्युत व्यवस्था ठप पड़ी है, जिन गांवों से लाइनमैन वसूली कर लेते हैं ,उन गांव की सप्लाई ठीक-ठाक चलती है। पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी भीषण गर्मी के चलते अधिकारियों से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बीत गए 36 घंटे, 8 घंटे भी नहीं आई बिजली, उबले लोग



शीशगढ़। एक तरफ भीषण और तपती गर्मी में लोग परेशान है तो दूसरी ओर बिजली न आने से लोगों की नींद उड़ गई है।



हाईटेंशन लाइन में ब्रेकडाउन की वजह से रविवार तीन बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक बिजली नहीं आई। बाद में फाॅल्ट की वजह से पूरे दिन कस्बे में बिजली बाधित रही। इस तरह सोमवार से मंगलवार के बीच 36 घंटे बीत गए, लेकिन ग्रामीणों को आठ घंटे भी बिजली उपलब्ध नहीं हुई। ग्रामीणों ने जब बिजली घर एसएसओ देवेन्द्र कुमार से पता किया तो वह बोले कि इस समय रोस्टिंग करके देहात को सप्लाई दी जा रही है। बिजली कटौती से गांवो में बिजली उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं।




जेई ग्रीस कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से बिजली की रोस्टिंग की जा रही है, जब तक लोड समायोजित नहीं होगा, रोस्टिंग होती रहेगी। ओवर लोडिंग की वजह से फाॅल्ट से आपूर्ति बाधित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed