फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity supply disrupted for five days

Bareilly News: पांच दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त

Wed, 30 Jul 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply disrupted for five days
गुलड़िया। पिछले पांच दिन से गौरीशंकर फीडर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। इससे गुलड़िया उपराला समेत 12 से अधिक गांव प्रभावित है। यहां करीब 20 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन में उन्हें पांच घंटे भी बिजली आपूर्ति नहीं मिली है। शिकायत करने के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुर का फीडर गौरीशंकर गुलड़िया से संबद्ध है। लगभग एक दर्जन गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है।
इसमें कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का पैतृक गांव गुलड़िया गौरी शंकर भी शामिल है। गुलड़िया गांव में मंदिर के सामने लगा ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया था, जिसे तीसरे दिन बदला जा सका। ट्रांसफार्मर लगने के दो दिन बाद भी यहां की विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी। शुक्रवार से मंगलवार तक रात और दिन में बिजली गायब रही। इसके अलावा इलाके भर से एक दर्जन गांव की भी विद्युत व्यवस्था ठप है। इससे लोगों में त्राहि-त्राहि मची हुई है।
विज्ञापन

इस मामले में उपभोक्ताओं ने बिजली न आने का कारण जानना चाहा, तो बिजली कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर खराब होना बता दिया, लेकिन ट्रांसफार्मर लगने के बाद तीन दिन से खराब पड़ी लाइन का कोई जवाब नहीं दे सके। इसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्यूज जोड़ने में ही लग गए दस घंटे: गौरी शंकर मंदिर के सामने लगा नया ट्रांसफार्मर लगातार दो घंटे भी नहीं चल सका है, तब तक उसके फ्यूज उड़ गए। यह फ्यूज सोमवार की रात को दस बजे के आसपास उड़े थे। तमाम उपभोक्ताओं ने रात को ही शिकायत की, लेकिन किसी ने नहीं सुना।

मंगलवार सुबह दस बजे के बाद एक निजी लाइनमैन ने आकर फ्यूज जोड़े, तब जाकर 20 मिनट तक आपूर्ति हुई। इसके बाद फिर बंद हो गई, और पूरे दिन गायब रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed