फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electricity failure in Biharipur for five hours

Bareilly News: बिहारीपुर में पांच घंटे तक गुल रही बिजली

Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in Biharipur for five hours
बरेली। कुतुबखाना, हरुनगला और किला क्षेत्र के कई फीडरों की बिजली आपूर्ति फेल हो गई। फाॅल्ट और ट्रिपिंग के चलते पांच हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

नगर निगम के पश्चिमी गेट का इलाका, बजरिया मोतीलाल, साहूकारा, राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर में दिन में कई बार बिजली गुल हुई। कुतुबखाना के बिहारीपुर ढाल में शुक्रवार शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति ठप हुई। रात में 11 बजे तक नहीं आई। उपभोक्ताओं ने सबस्टेशन पर फोन किया पर किसी कर्मचारी ने रिसीव नहीं किया। जेई ने शाम 7 बजे एक बार काॅल रिसीव की और कहा कि दस मिनट में बिजली आएगी पर नहीं आई। लोग पसीने में तरबतर होते रहे। अधिशासी अभियंता आरके पांडेय ने बताया कि बिहारीपुर ढाल में लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति पहले चौपुला और जिला अस्पताल फीडर से हुआ करती थी। अब इसे सिर्फ जिला अस्पताल फीडर से किया गया है। इसी काम में वक्त लगा। आपूर्ति बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed