फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric mechanic dies in suspicious condition

बिजली मैकेनिक की संदिग्ध हालत में मौत

Thu, 16 Apr 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Electric mechanic dies in suspicious condition
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
बरेली। पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे एक बिजली मैकेनिक की मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के मुताबिक उसने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली, मगर मृतक की पत्नी ने परिवार की एक महिला पर ही हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में वजह साफ न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।

इज्जतनगर क्षेत्र के गिरधारीपुर निवासी 25 वर्षीय नरेंद्र पाल बिजली मैकेनिक था। परिवार ने बताया कि मंगलवार रात वह लोग खेत से घर लौटे तो उसका कमरा बंद था। आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजा तुड़वाया तो नरेंद्र का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटका मिला। मोहल्ले के ही लोगों ने उसका शव नीचे उतारा और पुलिस व उसकी पत्नी को सूचना दी। परिवार के मुताबिक होली पर झगड़ा होने के बाद से ही पत्नी प्रियंका शाही क्षेत्र स्थित मायके में रह रही थी। इससे नरेंद्र परेशान था। वहीं पत्नी प्रियंका का कहना था कि घर की एक महिला के अवैध संबंधों की उसे और उसके पति को जानकारी हो गई थी। उसकी हत्या कर घटना छिपाने को शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस के मुताबिक पत्नी के घर न लौटने से युवक परेशान था। प्रियंका से उसकी यह दूसरी शादी थी। हालांकि ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपों के मुताबिक मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed