फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

बच्चे की मौत का गुस्सा उपकेंद्र पर उतारा

Fri, 24 Apr 2015 01:54 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 24 Apr 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
एजाज नगर गौटियां में दो मीनार मस्जिद के पास के बाशिंदों के अनुसार तीन दिन पहले बिजली का तार टूटा। इसकी लिखित शिकायत भी की गई लेकिन बिजली विभाग वालों ने अनसुनी कर दी। इसमें दौड़ रहे करंट से मासूम बच्चे की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जगतपुर उपकेंद्र पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन

इलाके के लोगों के उपकेंद्र पर पहुंचने की भनक शायद कर्मचारियों को पहले ही लग चुकी थी। लोगों के पहुंचने से पहले ही कर्मचारी ताला लगाकर यहां से भाग चुके थे। उग्र लोगों ने गेट तोड़ डाला। फीडर कक्ष के बाहर का चैनल भी हिला-हिलाकर तोड़ दिया। चहारदीवारी गिरा दी। टिन शेड पर पत्थर फेंके। लोग जेई राजूसागर पर गुस्सा थे। गुस्साए लोग आगजनी तक की बात कहने लगे थे लेकिन इस बीच पहुंची पुलिस ने उनको शांत करा दिया। लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को रोकने की कोशिश की थी लेकिन पुलिस की सख्ती से उनको पीछे हटना पड़ा।  

विज्ञापन



फोटो
 बच गया नजाकत का दोस्त सलमान
नजाकत के साथ उसका दोस्त सात साल का सलमान भी कूड़ा बीनने उसी स्थान पर गया था। नजाकत की मौत के बाद सहमा सलमान बोल भी नहीं पा रहा था। उसने बताया कि अचानक नजाकत का पैर तार पर पड़ा और वह तड़पने लगा। सलमान भले ही पढ़ा नहीं है लेकिन उसने अपने दोस्त को ऐसी हालत में छुआ नहीं। नहीं तो वह भी करंट की चपेट में आ जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभाग के खिलाफ दी गई तहरीर
स्थानीय लोगों और नजाकत के पिता ने मिलकर बारादरी थाने में बिजली विभाग के खिलाफ तहरीर दी है।

फोटो
 सभासद बोले, रजिस्टर में नोट कराई शिकायत
स्थानीय सभासद मिराज का कहना है कि उन्होंने न केवल मौखिक तौर पर बल्कि कार्यालय में जाकर भी रजिस्टर में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि उपकें द्र पर बैठे कर्मचारी बात टाल रहे थे। जेई राजू सागर इलाके में झांकने नहीं आए।
 
 लीपापोती करने में जुटे अधिकारी
खंड तीन के एक्सईएन नंदलाल ने बताया कि जगतपुर के जेई राजू सागर और अन्य कर्मचारियों से उन्हें सूचना मिली कि यह तार सुबह टूटा था लेकिन लोग दो- तीन दिन पहले टूटने की बात भी बता रहे हैं। नंदलाल ने बताया कि स्टाफ ने पोल में तार लपेट दिया था और दूसरे ट्रांसफार्मर पर काम कर रहे थे। इस बीच न जाने किसने तार खोल दिया और उसमें करंट आ गया। एक्सईएन ने कहा कि विभागीय स्तर पर मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बिजली घर में तोड़फोड़ की निंदा भी की।

फोटो
कई इलाकों में है मौत का इंतजाम
लटक रहे हैं जर्जर तार, खुले हैं ट्रांसफार्मर
बरेली। शहर में कई ऐसे इलाके हैं जहां जर्जर तार मौत बनकर झूल रहे हैं। एजाज नगर गौटियां के साथ जगतपुर से पोषित कई इलाकों में स्थिति बहुत खराब है। अक्सर इलाकों से शिकायत अधिकारियाें तक पहुंचती है कि बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता है। यहां तक कि तार जोड़ने के लिए भी लोगों को 50 से 100 रुपये तक लाइनमैन को देने होते हैं। गुरुवार को एजाज नगर गौटियां में हुई बच्चे की मौत के बाद लोगों ने बताया कि तीन दिन से तार इसलिए नहीं जुड़ पाया था कि लोगों ने पैसा देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

सभासद मिराज ने बताया कि पिछले साल पानी की टंकी के पास और कब्रिस्तान के पास तार जमीन को छू रहे थे। लिखित शिकायत एसई कार्यालय से लेकर चीफ इंजीनियर कार्यालय तक की गई लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। इलाके में ट्रांसफार्मर खुला पड़ा हुआ है। इसके पास तीन स्कूल पड़ते हैं। यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने जमीन से छूते तारों को खुद की रस्सी से बांध रखा है। एलटी के जर्जर ताराें को बीच- बीच में इतनी बार जोड़ा गया है जिसे गिनना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed