फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   electric

बरसात से ध्वस्त बिजली सप्लाई

Sat, 27 Jun 2015 02:07 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 27 Jun 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन

 बुधवार रात शुरू बारिश से ‘बे’ पटरी हुई सप्लाई व्यवस्था तीसरे दिन भी सामान्य नहीं हो पायी। ठिरिया, पुराना शहर, संजयनगर, इज्जतनगर, बिहारीपुर आदि इलाकों में ट्रांसफार्मर खराबी का सिलसिला बना रहा। लगातार फाल्ट होने और तार टूटने से शहर में घंटों सप्लाई गुल रही। देर शाम ब्लैक आउट होने पर लोगों ने शाहदाना उपकेंद्र पर हंगामा और कर्मी दौड़ा दिए। दूसरी ओर ठिरिया स्थित एक ट्रांसफार्मर में ओवर लोडिंग के कारण धू-धू कर जल उठा। आग लगने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। आग की लपटें देखकर लोगों में भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने मिट्टी व रेता डालकर आग बुझाई।

विज्ञापन

पब्लिक भले ही बिना बिजली बिलबिला रही है और विभागीय अफसर खरी खोटी सुन रहे हैं, लेकिन कुछ उपकेंद्रों पर तैनात ज्यादातर स्टाफ शाम होते ही अपनी दुनिया में लीन हो जाता है। शाहदाना, कुतुबखाना, इज्जत नगर, जगतपुर, हरूनगला, सीबी गंज आदि उपकेंद्रों पर फोन उठना बड़ी बात हो जाती है। शुक्रवार देर शाम इस रवैये से गुस्साए लोगों ने शाहदाना उपकेंद्र पर हल्ला बोल दिया। भीड़ देख कर्मी स्टेशन छोड़कर भाग खड़े हुए। माडल टाउन, गंगापुर, माधोबाड़ी, रोहली टोला, कांकर टोला आदि स्थानों से आए लोगों ने बताया कि उनके इलाकों में घंटों से सप्लाई नहीं आ रही है। उपकेंद्र पर फोन नहीं उठ रहा है। तब परेशान होकर शाहदाना उपकेंद्र पर आना पड़ा।
विज्ञापन


कई ट्रांसफार्मर खराब
 पुराना शहर, संजय नगर, कटरा चांद खां, सहसवानी टोला, बजरिया, कांकर टोला, रोहली टोला, शाहदाना, बिहारीपुर, मलूकपुर, किला, शास्त्रीनगर, सनसिटी विस्तार, सुभाषनगर समेत कई स्थानों पर फाल्ट बने रहे। इन स्थानों पर ट्रांसफार्मर खराबी से पूरे दिन सप्लाई अव्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुतला फूंका
जनशक्ति एकता पार्टी के मंडल संयोजक अंजुम बेग ने कहा है कि पुराना शहर में विद्युत सप्लाई अव्यवस्था से लोगों में गुस्सा बना हुआ है। पार्टी ने सप्लाई अव्यवस्था और मनमानी के खिलाफ पुतला दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed