फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Electric engine trial could not be done on Ujhani-Kasganj route

बरेलीः उझानी-कासगंज रूट पर नहीं हो सका इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल

Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electric engine trial could not be done on Ujhani-Kasganj route
स्लीपर और खंभों तक पर रंग रोगन करवा दिया गया - फोटो : अमर उजाला

आज रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद तय होगी ट्रायल की नई तिथि

विज्ञापन
बरेली। उझानी-कासगंज सेक्शन पर इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल तकनीकि कारणों से नहीं हो सका। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रायल की अगली तिथि रेलवे के अधिकारियों से मंगलवार को बैठक के बाद तय होगी।

कासगंज से बरेली के बीच रेललाइन विद्युतीकरण का काम रेल विकास निगम लिमिटेड ने पूरा कर लिया है। मार्च के अंतिम या अप्रैल की शुरुआत में इस ट्रैक पर इलैक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ाने की तैयारी में रेलवे और आरवीएनएल की टीम लगी है। इसी क्रम में सोमवार को उझानी से कासगंज तक इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल दोपहर दो बजे से प्रस्तावित था। बाद में इसकी अवधि चार-चार घंटे बढ़ाकर शाम छह बजे और उसके बाद रात दस बजे कर दी गई। आरवीएनएल इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि तकनीकि कारणों से इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल फिलहाल टाल दिया गया है। मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करके ट्रायल की अगली तिथि तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed