{"_id":"676ff3f3fe5728361804463e","slug":"elderly-man-found-dead-on-bed-in-the-room-relatives-accused-of-murder-in-bareilly-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कमरे में चारपाई पर मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कमरे में चारपाई पर मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 28 Dec 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Dec 2024 06:22 PM IST
सार
गांव जगन्नाथपुर निवासी जानकी प्रसाद शुक्रवार रात अपने कमरे में सोए थे। देर रात परिजनों को कुछ आहट हुई। उन्होंने जानकी प्रसाद को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं दिया। कमरे में जाकर देखा तो चारपाई पर शव पड़ा मिला।
विज्ञापन
Crime Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर में शुक्रवार रात बुजुर्ग जानकी प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव चारपाई पर मिला। उनके नाक और कान से खून निकल रहा था। उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि देर शाम तक तहरीर नहीं दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि जानकी प्रसाद रात में ठीकठाक सोए थे। रात करीब तीन बजे परिजनों को कुछ महसूस हुआ, तब उन्होंने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर परिजन उनके कमरे में गए। चारपाई पर उन्हें मृत देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर प्रयागराज सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भिजवा दिया।
विज्ञापन
परिवार से अलग रहते थे जानकी प्रसाद
बताते हैं कि 62 साल के जानकी प्रसाद चार भाइयों में तीसरे नंबर के बारे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। उनकी मां अपनी लड़की के घर रहती हैं। उनके भतीजे सत्यवीर ने बताया कि उनके चेहरे, गर्दन पर चोट के निशान थे। दांत टूटे पड़े थे। भतीजे ने हत्या का आरोप लगाया। हालांकि शाम तक परिजन ने पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन