Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   eight trains will be affected due to block on Moradabad-Delhi and Gorakhpur-Gonda rail section

Railway News: मुरादाबाद-दिल्ली और गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ब्लॉक, आठ ट्रेनें होंगी प्रभावित

Sun, 29 Sep 2024 07:28 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 29 Sep 2024 07:28 AM IST
सार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड और मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड एक अक्तूबर को ब्लॉक रहेगा। इसके कारण बरेली होकर गुजरने वाली आठ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। 

विज्ञापन
eight trains will be affected due to block on Moradabad-Delhi and Gorakhpur-Gonda rail section
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड में मगहर स्टेशन पर ब्लॉक के कारण एक अक्तूबर को बरेली होते हुए गुजरने वाली बाघ एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें प्रभावित होंगी। इसके अलावा मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड में ब्लॉक के कारण लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों को चार घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन


ब्लॉक के कारण एक अक्तूबर को 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। इन ट्रेनों का मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद स्टेशनों ठहराव नहीं होगा। 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंडा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। 
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर नहीं रहेगा। इसके अलावा एक अक्तूबर को 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस रास्ते में एक घंटे तक नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद-दिल्ली रेलखंड में ब्लॉक के कारण 15910 अवध असम एक्सप्रेस को दो से 23 अक्तूबर तक चार घंटे देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा 12583 लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर एक्सप्रेस, 14315 बरेली-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और 14311 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस को तीन से 24 अक्तूबर तक 1:30 घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।

Trending Videos

गांधीधाम-भुज के बीच आला हजरत एक्सप्रेस निरस्त
भुज स्टेशन पर इंटरलॉकिंग काम के कारण 14311/14322 बरेली-भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस को गांधीधाम-भुज स्टेशन के बीच निरस्त कर दिया गया है। 28 सितंबर को बरेली से चलकर 29 सितंबर को सुबह 11 बजे भुज पहुंचने वाली 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस को गांधीधाम से भुज के बीच निरस्त कर दिया गया। 29 अक्तूबर को भुज-बरेली आला हजरत एक्सप्रेस भुज के स्थान पर गांधीधाम से चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed