{"_id":"649398123129b76cc607f6c6","slug":"eight-crossroads-of-bareilly-will-be-dedicated-to-lord-shiva-names-will-be-changed-2023-06-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nath Corridor : भगवान शिव को समर्पित होंगे बरेली के आठ चौराहे, बदले जाएंगे नाम; प्रस्ताव पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nath Corridor : भगवान शिव को समर्पित होंगे बरेली के आठ चौराहे, बदले जाएंगे नाम; प्रस्ताव पर लगी मुहर
Thu, 22 Jun 2023 06:13 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 22 Jun 2023 06:13 AM IST
सार
बरेली के प्रमुख चौराहे पर शिव, गणेश, कार्तिकेय, नीलकंठ, आदिनाथ, त्रिलोकेश आदि नाम से जाने जाएंगे। बुधवार को कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर भी लग गई।
विज्ञापन
बरेली के प्रमुख चौराहों के बदले जाएंगे नाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली नाथ कॉरिडोर में शहर के प्रमुख आठ चौराहे भगवान शिव के परिवार को समर्पित होंगे। इन चौराहों को शिव, गणेश और कार्तिकेय के नाम से जाना जाएगा। बुधवार को कमिश्नरी सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर भी लग गई।
विज्ञापन
बीडीए उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने नाथ कॉरिडोर के तहत चौराहों व शिव मंदिरों के सुंदरीकरण और सड़कों के सुधार का प्रस्तुतीकरण जनप्रतिनिधियों के सामने रखा और सुझाव भी लिए। बीडीए वीसी ने बताया कि पहले चरण में शाहजहांपुर रोड, बीसलपुर रोड, बदायूं रोड, रामपुर रोड व डेलापीर रोड को छह लेन किया जा रहा है। डिवाइडर और स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Eid al-Adha 2023 Date: दरगाह आला हजरत से एलान, 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद; सलमान हसन खान ने की अपील
विज्ञापन
नाथ कॉरिडोर के तहत 32 किमी की सड़कों का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण किया जा रहा है। बैठक में सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधायक संजीव अग्रवाल, राघवेंद्र शर्मा, श्याम बिहारी लाल, एमपी आर्या, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं का रखा जाएगा विशेष ख्याल
कॉरिडोर के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए मंदिरों की साज-सज्जा कराई जाएगी। डीपीआर तैयार की जा रही है। डीपीआर तैयार होते ही स्वीकृति के लिए शासन को भेजी जाएगी।मंदिर जाने वाले मार्ग हों दो लेन
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि अलखनाथ मंदिर के निकट स्थित तुलसी वाटिका का भी विकास कराया जाए। मंदिर परिसरों की दीवारों पर श्लोक व भगवान शिव से जुड़े प्रसंगों का चित्रण किया जाए। मंदिरों को जाने वाले सभी मार्गों को कम से कम दो लेन कर दिया जाए। नाथ कॉरिडोर के मार्गों पर यात्री शेड का निर्माण कराया जाए।ये भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन प्लान तैयार: सावन में हर शुक्रवार शाम से सोमवार रात तक भारी वाहनों की नो एंट्री
अलखनाथ मंदिर परिसर में सरोवर का निर्माण हो। मंदिरों में पूर्व से विकसित सरोवरों में जल शुद्धिकरण यंत्र स्थापित किए जाएं ताकि सरोवर स्वच्छ रहें और जलीय जीवों का भी वास हो सके। विभिन्न पथ संकेतक हिंदी भाषा में ही हों। मंदिर परिसर में बेतरतीब निर्माण को रोका जाए और अतिक्रमण हटाया जाए।
ये होंगे चौराहों के नए नाम
वर्तमान नाम प्रस्तावित नामडेलापीर चौराहा आदिनाथ चौराहा
नरियावल चौराहा श्री नीलकंठ चौराहा
बैरियर-2 तिराहा त्रिलोकेश तिराहा
मिनी बाईपास तिराहा धर्मनाथ तिराहा
इज्जतनगर स्टेशन तिराहा रत्ननाथ तिराहा
चौपुला चौराहा तपेश्वर चौराहा
सुरेश शर्मा नगर चौराहा पीलीभीत रोड कार्तिकेय चौराहा
बीसलपुर चौराहा पीलीभीत रोड गणेश चौराहा
प्रवेश द्वारों के प्रस्तावित नाम
सड़क प्रवेश द्वार का नामशाहजहांपुर रोड अलखनाथ द्वार
बीसलपुर रोड केदारनाथ द्वार
बदायूं रोड पशुपतिनाथ द्वार
रामपुर रोड श्रीराम द्वार