फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid al-Adha 2023 Date Eid ul Azha will be celebrated on June 29

Eid al-Adha 2023 Date: दरगाह आला हजरत से एलान, 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद; सलमान हसन खान ने की अपील

Wed, 21 Jun 2023 06:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Jun 2023 06:52 PM IST
सार

Eid al-Adha 2023 Date: ईद उल अजहा का त्योहार नजदीक है। बकरीद की तारीख का एलान बरेली की दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकाजी दारुल इफ्ता ने कर दिया है।

विज्ञापन
Eid al-Adha 2023 Date Eid ul Azha will be celebrated on June 29
दरगाह आला हजरत, बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Eid al-Adha 2023 Date: ईद-उल अजहा का त्योहार देशभर में 29 जून को मनाया जाएगा। इसका एलान बरेली की दरगाह आला हजरत स्थित सुन्नी मरकाजी दारुल इफ्ता से कर दिया गया है।

विज्ञापन

दरगाह से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान ने बताया कि बरेली में दो दिन पूर्व आसमान में बादल होने के कारण इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद नजर नहीं आया था। लिहाजा बुधवार को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले से शरई शहादत मिली है। इसकी तस्दीक के बाद काजी ए हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ने 29 जून को ईद- उल अजा होने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान ने अपील की है कि मुसलमान मस्जिदों में पूरे तरीके से नमाज अदा करें और जिलेभर में साफ सफाई का खास ख्याल रखें। साथ ही आपसी भाईचारा कायम रखने की गुजारिश की और यह भी कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व आपसी सौहार्द और भाईचारे को नुकसान न पहुचाएं। इस बात का भी ख्याल रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed