फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid-ul-Adha, thousands of people sacrificed on the second day too

ईद-उल-अजहा दूसरे रोज भी हजारों लोगों ने कराई कुर्बानी

Fri, 23 Jul 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Adha, thousands of people sacrificed on the second day too
demo photo - फोटो : अमर उजाला
बरेली। ईद-उल-अजहा पर दूसरे रोज भी कुर्बानी का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। इसमें हजारों लोगों ने कुर्बानी कराकर हजरत इब्राहिम की याद को ताजा किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बारिश के बावजूद मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल पहल बनी रही। बारिश रुकते ही बच्चे कुर्बानी के लिए लाए गए भेड़, बकरी और पड्डे लेकर घुमाने अपने मोहल्लों में निकल पड़े। इस दौरान कुर्बानी की रस्म भी लोग पूरी करते रहे। इन सब के बीच ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद देने का सिलसिला भी चलता रहा। उधर, बाजार में बकरों की खरीदारी भी रही। अलबत्ता दूसरे रोज बकरों के दाम कम रहे। पिछले दो दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को दो से तीन हजार रुपये तक बकरों के दाम कम रहे। बाजार के अलावा तमाम बकरा विक्रेता दिन में गली मोहल्लों में भी फेरी लगाते दिखाई दिए। शुक्रवार को कुर्बानी का आंतिम दिन होगा।

मेहमाननवाजी और दावतों की रही धूम, कबाब पार्टियां भी हुईं

बरेली। बकरीद को लेकर दूसरे रोज शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में जश्न का माहौल रहा। मेहमाननवाजी के साथ दावतों की भी धूम रही। कहीं बिरयानी तो कहीं कबाब पार्टियां की गईं। शाम तक चली कुर्बानी के बाद देर शाम में लोगों के यहां मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान कई जगह बकरीद की दावतें आयोजित की गईं। इसमें तरह तरह के पकवान मेहमानों के दस्तरख्वान पर परोसे गए। कई लोगों ने खास दोस्तों के लिए कबाब पार्टियां आयोजित कीं। यह सिलसिला देर रात तक शहर के कई इलाकों में देखने को मिला। खासतौर से पुराना शहर, कोहाड़ापीर और किला क्षेत्र के कई मोहल्लों और कॉलोनियों में चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed