{"_id":"5d506ee08ebc3e6cfd18a43a","slug":"eid-e-milad-bareilly-news-bly3720694170","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर में ही होगी बकरीद पर कुर्बानी, इंस्पेक्टर को आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर में ही होगी बकरीद पर कुर्बानी, इंस्पेक्टर को आदेश जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सदर और फरीदपुर तहसील क्षेत्र की सीमा पर पड़ने वाले बिथरी के गांव धर्मपुर में बकरीद पर कुर्बानी को लेकर इस साल भी विवाद की आशंका है। पिछले साल यहां कांवड़ यात्रा और बकरीद पर कुर्बानी को लेकर दो समुदाय के बीच तनाव हो गया था। इसके बाद प्रशासन के दबाव में पास के गांव काशी में कुर्बानी कराई गई थी। इस बार एसडीएम ने जांच के बाद धर्मपुर में ही कुर्बानी पर सहमति जताते हुए इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर को सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं।
मेहतरपुर करोड़ के कई लोगों ने 12 से 14 अगस्त तक ग्राम धर्मपुर में बड़े जानवरों की कुर्बानी कराने की प्रशासन से मांग की थी, जबकि पिछले साल धर्मपुर में कांवड़ यात्रा के विरोध के बाद यहां कुर्बानी नहीं हो सकी थी। एसडीएम सदर अमरेश कुमार ने मामले की जांच इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर से कराई थी। जांच में सामने आया कि मेहतरपुर करोड़ में बकरीद पर बकरों की कुर्बानी लोग अपने घरों में करते आ रहे हैं, बड़े जानवरों की कुर्बानी धर्मपुर में होती रही है। पिछले वर्ष दो समुदाय के बीच मतभेद के कारण धर्मपुर की कांवड़ यात्रा फोर्स की निगरानी में काशी मार्ग से निकाली गई थी। इसके बाद कुर्बानी पर विवाद हुआ तो बड़े जानवरों की कुर्बानी धर्मपुर के बजाय ग्राम काशी में कराई गई थी। इस रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने काशी में कुर्बानी को नई परंपरा मानते हुए इस पर असहमति जताते हुए पुरानी परंपरा के तहत धर्मपुर में ही कुर्बानी पर सहमति जताई है। उन्होंने इंस्पेक्टर बिथरी को इस आदेश को सुनिश्चित कराते हुए समुचित इंतजाम करने को कहा है।
जांच के बाद यह मामला स्पष्ट हो गया है। पुरानी परंपरा के अनुसार बकरीद पर इस बार धर्मपुर में जानवरों की कुर्बानी होगी। इसके लिए बिथरी पुलिस को आदेश की कॉपी भेज दी गई है।
विज्ञापन
- अमरेश कुमार, एसडीएम सदर