फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

मूल्यांकन केंद्र पर सीएम का पुतला फूंका, हंगामा

Sun, 05 Apr 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 05 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की के मूल्यांकन का विरोध कर रहे उप्र माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के शिक्षकों ने शनिवार को शहर के विष्णु इंटर कॉलेज मूल्यांकन केेंद्र पर सपा के शिक्षक विधायक और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया और फिर जोरदार प्रदर्शन किया। इससे खलबली मच गई। शिक्षक विधायक के कहने पर पुलिस ने शंकरलाल गंगवार समेत तीन शिक्षकों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद तमाम शिक्षकों ने थाना बारादरी पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। शिक्षकों के दबाव में पुलिस को तीनों शिक्षकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल्यांकन 30 मार्च से शुरू होना था लेकिन शुरू से ही इसका बहिष्कार किया जा रहा है। वित्तविहीन शिक्षक संगठन के दोनों गुट उनके मानदेय का भुगतान न होने और दो सालों की बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के पारिश्रमिक का भुगतान न किए जाने के विरोध में बहिष्कार कर रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस फोर्स ने उन्हें मूल्यांकन केंद्रों से खदेड़ दिया था। शनिवार को शिक्षकों के समर्थन में शिक्षक विधायक संजय मिश्रा यहां पहुंचे। थे। ह वित्तविहीन शिक्षक महासभा के पदाधिकारियों के साथ सुबह जीआईसी पहुंचे और फिर केडीईएम इंटर कॉलेज से घूमते हुए विष्णु इंटर कॉलेज में पहुंचे। यहां उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वह वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार से मानदेय दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। संजय मिश्रा यहां से जैसे ही शिक्षकों के साथ गेट पर पहुंचे, वित्तविहीन शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव शंकरलाल गंगवार ने कई शिक्षक साथियों के साथ नारेबाजी करते हुए पहले से तैयार मुख्यमंत्री का पुतला फूंक दिया। पहले तो शिक्षक विधायक और वहां मौजूद पुलिस कर्मी माजरा देखते रहे लेकिन फिर शिक्षक विधायक के निर्देश पर पुलिस वालों ने शंकर लाल और उनके दो साथियों को पकड़ लिया। शिक्षक विधायक संजय मिश्रा की शंकरलाल से झड़प भी हुई। पुलिस शंकर लाल और उनके दोनों साथियों को पकड़कर थाना बारादरी थाने ले गई। पीछे-पीछे प्रधानचार्य परिषद, माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट से जुड़े तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं भी पहुंच गए और हंगामा करने लगे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने बिना कोई लिखा-पढ़ी किए तीनों को थाने से छोड़ दिया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षक महासभा की बैठक में मुख्यमंत्री के पुतला दहन की निंदा भी की गई। मंडल अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा कि यह कृत्य भाजपा ने कराया। इसमें कोई वित्तविहीन शिक्षक शामिल नहीं है। बैठक में पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. हरिओम राठौर और जिलाध्यक्ष रामचंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
वर्जन...
शिक्षक विधायक संजय मिश्रा शिक्षकों को गुमराह कर रहे थे। मूल्यांकन बहिष्कार कराने पहुंचे थे लेकिन शिक्षकों से मूल्यांकन करने को कहने लगे। इसी के विरोध में पुतला फूंकना पड़ा। इसके बाद शिक्षक विधायक ने ही हम लोगों को पुलिस से पकड़वा दिया। -शंकरलाल गंगवार, वित्तविहीन शिक्षक संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकना ओछी मानसिकता है। ऐसा करने वाले भाजपा के लोग हैं। यह मेरे साथ मूल्यांकन केंद्र पर नहीं आए थे। वित्तविहीन शिक्षकों को सरकार से मानदेय दिलाने के लिए हम लगातार संघर्ष कर रहे हैं। -संजय मिश्रा, शिक्षक विधायक

------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed