फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

अंग्रेजी के पेपर में 6495 परीक्षार्थी गैर हाजिर

Thu, 05 Mar 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 05 Mar 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अलग-अलग केंद्रों पर दो छात्राएं नकल करते पकड़ी गईं। सचल दल नकल होने के संदेह में तीन परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी के पेपर में पूरे तीन घंटे तक डटे रहे और अपने सामने उत्तर पुस्तिकाएं सील कराईं। कुंवर ढाकनलाल इंटर कालेज में 10 संस्कृत के परीक्षार्थी अंग्रेजी का पेपर देने पहुंच गए। कालेज प्रशासन ने ऐसे परीक्षार्थियों को बाहर कर दिया। अंग्रेजी के पेपर में 6495 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे।

विज्ञापन

सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में सचल दल ने जगमाल सिंह इंटर कालेज और चाचा नेहरू इंटर कालेज परीक्षा केंद्रों पर एक-एक छात्रा को नकल करते पकड़ लिया गया। छात्रा से नकल बरामद होने के बाद सचल दल ने जगमाल सिंह इंटर कालेज में तीन घंटे रुककर अपने सामने पेपर कराकर उत्तर पुस्तिकाएं सील कराईं। गौरीशंकर इंटर कालेज आंवला और अजीत सिंह इंटर कालेज कतुरई में भी सचल दल ने पूरे तीन घंटे रुककर परीक्षा कराई। सुबह की पाली में 55796 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 49301 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। शाम की पाली में 20 परीक्षा केंद्रों पर वाणिज्य की परीक्षा थी। इसमें कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed