फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

फाइनल हुई यूनिवर्सिटी की परीक्षा स्कीम

Tue, 03 Mar 2015 01:17 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 03 Mar 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाओं के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम संशोधन के साथ सोमवार को फाइनल कर दिया। विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित स्कीम में बीए, बीएससी प्रथम वर्ष गणित की परीक्षाएं आगे बढ़ाई हैं और एमए पूर्वार्द्ध और उत्तरार्द्ध गृहविज्ञान की परीक्षाओं को आगे ले आया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित परीक्षा कार्यक्रम एक पखवाड़ा पहले तैयार करके अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया था, तब से ही इसमें संशोधन की गुंजाइश बनी हुई थी। सोमवार को इसे अंतिम रूप देने के साथ फाइनल कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया। इससे परीक्षार्थियों में बनी संशय की स्थिति दूर हो गई है। बीए, बीएससी प्रथम वर्ष गणित और एमए प्रथम तथा द्वितीय वर्ष गृह विज्ञान के अलावा परीक्षा कार्यक्रम में कोई संशोधन नहीं किया गया है। हालांकि काफी विलंब से फाइनल होने की वजह से यह स्कीम पिछले वर्षों की तरह मुद्रित होकर सभी कॉलेजों में मुश्किल से ही पहुंच पाएगी। उपकुलसचिव परीक्षा वीएन सिंह ने बताया कि सारे परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जारी परीक्षा स्कीम ही फाइनल है।
विज्ञापन


इंसेट...
:::यह हुआ है संशोधन
बीए, बीएससी प्रथम वर्ष गणित
पेपर            पूर्व तिथि            संशोधित
द्वितीय            चार अप्रैल        सात अप्रैल
तृतीय            सात अप्रैल        21 अप्रैल
--------------------
एमए पूर्वार्द्ध, गृह विज्ञान
पेपर            पूर्व तिथि            संशोधित
द्वितीय        30 मार्च            14 मार्च
तृतीय        सात अप्रैल        17 मार्च
चतुर्थ        13 अप्रैल            19 मार्च
----------
एमए उत्तरार्द्ध गृह विज्ञान
पेपर            पूर्व तिथि            संशोधित
द्वितीय        चार अप्रैल            21 मार्च
तृतीय         11 अप्रैल        23 मार्च
चतुर्थ        21 अप्रैल            25 मार्च
------------

इंसेट...
आज से डाउनलोड होंगे प्रवेशपत्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार तीन मार्च से परीक्षाओं के प्रवेशपत्र जारी करने की घोषणा की है। परीक्षार्थी अपनी पंजीकरण संख्या डालकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेशपत्र डाउनलोड कराने के पश्चात उसपर अपना रंगीन पोसपोर्ट साइज फोटो चस्पा करके स्वप्रमाणित कर लें। कुलसचिव के मुताबिक, परीक्षा में प्रवेशपत्र के साथ परीक्षार्थियों को अपना पहचानपत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी की

विश्वविद्यालय ने अब जाकर परीक्षा केंद्रों की लिस्ट भी जारी कर दी। इसे भी सोमवार को वेबसाइट पर अपलोड किया गया। 193 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed