फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बीएलओ ड्यूटी न करने वाले 12 शिक्षक निलंबित

Wed, 24 Jun 2015 01:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 24 Jun 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन

 बीएलओ ड्यूटी को लेकर प्राथमिक शिक्षकाें का विरोध काम न आया। पंचायत चुनाव से पहले मतदाता पुनरीक्षण सूची तैयार न होने पर शिक्षकों को दोषी मानते हुए डीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। मंगलवार देर शाम को बीएसए ने 12 शिक्षकाें को निलंबित कर दिया है, जबकि 26 शिक्षकाें का एक दिन का वेतन काटा गया है।   

विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियाें और डीएम के साथ हुई वार्ता में महिलाआें, बुजुर्ग शिक्षक, विकलांग और प्रधानाध्यापक को बीएलओ ड्यूटी से दूर रखने को कहा गया था। लेकिन अधिकतर शिक्षकाें को ड्यूटी पर लगाया गया है। विरोध के चलते शिक्षक बीएलओ ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं जिससे मतदाता सूची का काम लेट हो रहा है। मंगलवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से फतेहगंज की शिक्षिका अर्चना अग्रवाल, आशिया परवीन, बलवीर, आशु वर्मा, उज्जवल वर्मा, संगीता यादव, अर्चना और शिवानी को निलंबित किया गया है। वहीं, भोजीपुरा के शिक्षक अखलाक अहमद, इतेंद्र कुमार, मोहम्मद इकराम और रिजवान को निलंबित किया गया है। साथ ही मीरगंज के 26 शिक्षकाें का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी हिदायत दी गई है कि यदि वे ड्यूटी पर नहीं आएंगे तो उनपर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed