फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बीए का शारीरिक शिक्षा का पर्चा आउट

Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 27 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन

 एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी का बीए फाइनल का शारीरिक शिक्षा का पेपर मंगलवार दोपहर की पाली में 11 से दो बजे तक होने से पहले ही मीरगंज के अनुबिस डिग्री कॉलेज में खुला पाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे यहां पहुंचे कुलसचिव एके सिंह ने पेपर के पैकेट चेक किए तो सारे पैकेट खुले थे। सारे पैकेट जब्त कर लिए गए । कुलसचिव ने इस सेंटर पर इस पेपर की परीक्षा निरस्त कर सेंटर को डिबार करने और सेंटर अधीक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की संस्तुति परीक्षा समिति को कर दी है। कुलसचिव ने बताया कि उनको इस सेंटर पर शारीरिक शिक्षा का पेपर खुलने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि प्राचार्य ने यह पेपर गलती से खुलने की बात कही लेकिन अगर ऐसा था तो प्राचार्य को इसकी सूचना तत्काल यूनिवर्सिटी को देनी चाहिए थी लेकिन ऐसा न करके इस बात को छुपाए रखकर उन्होंने संदिग्ध स्थिति पैदा की इसलिए इस मामले में कार्रवाई की गई है। कुलसचिव ने बताया कि इस सेंटर पर इस पेपर की यह परीक्षा अब तीन जून को पूर्व निर्धारित पाली में कराई जाएगी।

विज्ञापन


18 को खुला पेपर, बाहर भी गया
अनुबिस कालेज में बीए तृतीय वर्ष का यह पेपर 18 मई को ही खुल गया था। इसे बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को गलती से बांट दिया गया था। हालांकि गलती का अहसास होने पर आनन-फानन में पेपर वापस भी ले लिए गए। कॉलेज वालों को उम्मीद थी कि इसकी भनक यूनिवर्सिटी को नहीं हो पाएगी लेकिन यह मामला छुप नहीं सका और कुलसचिव तक यह बात पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो कॉलेज की ओर से यह बात इसलिए यूनिवर्सिटी से छुपाई गई क्योंकि बांटने के बाद परीक्षार्थियों से जब तक पेपर वापस लिए गए, एक पेपर कम हो गया। काफी ढूंढने के बाद भी वह नहीं मिला और यह पेपर कोई परीक्षा छुपाकर ले गया। उसके जरिए पेपर आउट होने का अंदेशा है, हालांकि कुलसचिव इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं कि खुले पाए गए पेपर पूरे हैं या नहीं। वह यह कहकर टालमटोल कर रहे हैं कि पेपर गिनवाएंगे, इसकी वजह भी समझ आती है, अगर वह एक भी पेपर कम होने की बात स्वीकार करेंगे तो नियमानुसर यूनिवर्सिटी को अनुबिस कॉलेज के साथ ही सारे परीक्षा सेंटरों की इस पेपर की परीक्षा निरस्त करनी होगी। हालांकि प्राचार्य राजेश बाबू सक्सेना पेपर आउट होने की बात को अफवाह बताते हैं।
विज्ञापन


इंसेट...
फोटो... 26एमआरजेडपी-26एमआरजेडपी1-
पेपर न होने पर गुस्साएं परीक्षार्थियों का हंगामा
मीरगंज। यूनिवर्सिटी की ओर से अनुबिस डिग्री कालेज में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा निरस्त करने से अंजान परीक्षार्थी सुबह पेपर देने पहुंचे तो कालेज प्रबंधन ने उन्हें पेपर स्थगित होने की जानकारी दी। इस पर छात्र गुस्सा गए। 50 से ज्यादा छात्रों ने कालेज के मेन गेट और अनुबिस चौकी के बाहर आधा घंटे तक नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। छात्रों की दलील थी कि यूनिवर्सिटी के सभी कालेजों में जब यह परीक्षा हो रही है तो इसी कालेज में अचानक पेपर हटाने की क्या तुक है लेकिन कॉलेज प्रबंधन उनको संतुष्ट नहीं कर सका तो मौके पर पहुंचे पुलिस फोर्स को स्थिति संभालनी पड़ी। पुलिस और कॉलेज के सचिव सत्येंद्र सिंह ने छात्रों को बामुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया। दोपहर 12 बजे कालेज के नोटिस बोर्ड पर परीक्षा स्थगित होने की सूचना चस्पा कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed