फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पूर्व प्राचार्य की टिप्पणी पर विवाद

Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। पिछले दिनों उन्नाव में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के मामले में बरेली कालेज बरेली के एक कर्मचारी द्वारा पूर्व प्राचार्य के वाट्सएप आईडी पर एक पोस्ट डाल दी गई। इसमें दोषियों को सजा दिलाने को लेकर कर्मचारी की पोस्ट पर पूर्व प्राचार्य ने इसे नाटक करार दिया। इसे लेकर कर्मचारी महाविद्यालय प्रशासन से खुद के आहत होने की शिकायत की और पूर्व प्राचार्य से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की।
विज्ञापन

दरअसल, उन्नाव और हैदराबाद में रेप कांड और हत्या के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इसे लेकर बरेली कालेज बरेली के कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा ने पूर्व प्रचार्य अजय शर्मा ने के वाट्सएप पर एक लेख की शक्ल में अपना पोस्ट डाल दिया। उत्तेजित कर देने वाले इस पोस्ट मेें जितेंद्र ने कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए दूसरे दिन सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरना देने की बात कही। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन की भी बात कही। जितेंद्र का आरोप है कि उसके इस पोस्ट पर पूर्व प्राचार्य ने अपनी टिप्पणी दे दी जो जितेंद्र को नागवार गुजरी। इस पर उसने महाविद्यालय प्रशासन से इसकी शिकायत की और पूर्व प्राचार्य से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की बात कही। वहीं इस संबंध मेें जब पूर्व प्राचार्य से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
विज्ञापन


अकादमिक काउंसिल की बैठक 16 को प्रस्तावित
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अकादमिक काउंसिल की बैठक 16 को प्रस्तावित है। इस दौरान शिक्षा से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक में शिक्षा के रिसर्च मैथोडोलाजी के वैकल्पिक पेपर की व्यवस्था को लागू करने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एप्लाइड मैथ व अन्य एप्लाइड विषयों से एप्लाइड शब्द हटाने को लेकर भी प्रस्ताव इसमें लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed