फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

परीक्षा के पहले दिन छात्रों ने किया शक्ति परीक्षण

Tue, 26 Nov 2019 06:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
education
बरेली। बरेली कॉलेज में पहले दिन की परीक्षा हंगामे और विवादों के नाम रही। पश्चिमी गेट पर केसीएमटी और बरेली कॉलेज के छात्रों में भिड़ंत हुई तो पूर्वी गेट पर मोबाइल अंदर ले जाने के लिए छात्र शिक्षकों से भिड़ गया। वहीं, मंगलवार से शुरू हो रही एलएलबी की परीक्षा को लेकर प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने एसएसपी शैलेष पांडेय से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में सोमवार को पहली पाली में करीब 1100 और दूसरी पाली में करीब 900 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा देकर निकलने के दौरान पश्चिमी गेट पर पहले बाइक निकालने को लेकर केसीएमटी और बरेली कॉलेज के बीबीए के छात्रों में भिड़ंत हो गई। दोनों कॉलेज के छात्र सामने आए तो हंगामा होने लगा और मारपीट की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छात्रों को धक्के देकर कॉलेज गेट से बाहर निकाला। वहीं, सुबह की पाली में परीक्षा के दौरान ही परास्नातक सैन्य अध्ययन का एक छात्र मोबाइल और बैग लेकर अंदर जाने लगा। पूर्वी गेट पर शिक्षकों ने उसे मोबाइल और बैग ले जाने से रोका तो वह भिड़ गया। विभाग के शिक्षक का नाम लेकर रोकने वाले शिक्षक को बाहर देखने की धमकी देने लगा। इसी बीच प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन समेत प्रॉक्टोरियल बोर्ड पहुंच गया। सबने सख्ती दिखाई तो छात्र ने माफी मांग ली। डीएसडब्ल्यू डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि पहली पाली में तीन छात्र दस से सवा दस बजे के बीच में पहुंचे थे। जबकि परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा बाद तक ही प्रवेश की अनुमति देने का नियम है। इसलिए इन छात्रों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी के लिए बाहरी लगा रहे जुगाड़, कॉलेज का इनकार
बरेली कॉलेज प्रशासन ने इस बार बाहरी शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी नहीं लगाई है। लेकिन, तमाम बाहरी शिक्षक अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ड्यूटी लगवाने का जुगाड़ कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन के पास तमाम सिफारिशें भी पहुंची हैं। सोमवार को कुछ शिक्षक कॉलेज पहुंच भी गए, लेकिन सभी को इनकार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलबी परीक्षा आज से
मंगलवार सेे एलएलबी की परीक्षाएं भी शुरू हो रही हैं। पहले दिन एलएलबी थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा है, जिसको लेकर बरेली कॉलेज प्रशासन परेशान है। पूर्व में बरेली कॉलेज के एलएलबी के छात्र अग्रसेन कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान हंगामा कर शिक्षकों को बंधक बना चुके हैं। इसके बाद विश्वविद्यालय ने बरेली कॉलेज को स्वकेंद्र कर दिया। इन छात्रों की अराजकता की वजह से ही कॉलेज प्रशासन चिंतित है, जिसके चलते सोमवार को प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन और चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा ने एसएसपी शैलेष पांडेय से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की। एसएसपी ने उन्हें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने का आश्वासन दिया है।


कक्षाओं में नहीं पहुंचे छात्र-छात्राएं
बरेली। बरेली कॉलेज में सोमवार से सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इस दौरान परास्नातक की कक्षाएं चलाने के निर्देश हैं। इसके लिए बीबीए-बीसीए बिल्डिंग में कमरे आवंटित किए गए हैं। मगर सोमवार को यहां अव्यवस्था की स्थिति रही। न तो सारे शिक्षक ही कक्षाएं लेने पहुंचे और न ही छात्र-छात्राएं पहुंचे। जो कक्षाएं लगीं, उनमें से किसी में तीन तो किसी में चार छात्र नजर आए। वहीं, कुछ कक्षाओं में शिक्षकों के बैठने के लिए टूटी कुर्सियां डाल दी गई थीं, जिसको लेकर शिक्षकों ने एतराज जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed